फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Abhiyan Education Healt, Experts tips for board exam, Uttarakhand board exam from March 28

बोर्ड परीक्षा के लिए विशेषज्ञों के टिप्स: पहले 10 मिनट इत्मीनान से प्रश्नपत्र पढ़ने के बाद करें हल, प्वाइंट टू प्वाइंट लिखें जवाब

Sun, 27 Mar 2022 03:04 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 27 Mar 2022 03:04 PM IST
सार

कल से शुरू होने वाली उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए विशेषज्ञों ने छात्रों के लिए टिप्स दिए हैं। विशेषज्ञों ने सबसे पहले विस्तार से प्रश्न का उत्तर लिखने के बजाय प्वाइंट टू प्वाइंट जवाब देने पर ध्यान देने की सलाह दी। 

विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan Education Healt, Experts tips for board exam, Uttarakhand board exam from March 28
exam - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना काल के चलते लगातार दो साल ऑनलाइन पढ़ाई के बाद उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा 28 मार्च यानी कल से ऑफलाइन मोड पर शुरू होने जा रही हैं। जिसके लिए परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र मेहनत के साथ तैयारी करने में जुट गए हैं। ऐसे में विशेषज्ञों व शिक्षकों ने बोर्ड के छात्रों के लिए कुछ टिप्स दिए हैं। जिनकी मदद से छात्र बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। शिक्षकों का कहना है कि बिना तनाव लिए पाठ्य सामग्री को नोट्स बनाकर दोहराते रहने से नतीजे अच्छे आते हैं।

विज्ञापन


साइकोलॉजिस्ट डॉ. सोना कौशल गुप्ता ने कहा कि बोर्ड परीक्षा से पहले अभिभावक अपने बच्चों को मानसिक रूप से सशक्त बनने में सहयोग दें। जबकि छात्रों को परीक्षा देने से पहले 10 मिनट इत्मीनान से प्रश्नपत्र पढ़ने के बाद सवालों का जवाब देना चाहिए। इसके साथ ही समय सारिणी बनाकर दिनचर्या व्यवस्थित करें। इससे विषयवार तैयारी में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


प्रश्नों को छोड़े नहीं, जितना आता है, उतना हल करें
विषय के महत्वपूर्ण बिंदु का चार्ट बना लें। बीच बीच में उस पर नजर डालते रहें। रेखा चित्र, मानचित्र व गणित, विज्ञान के सूत्र भी अलग से लिख कर अभ्यास करें। उन्होंने कहा कि गणित को लेकर छात्र अक्सर सशंकित रहते हैं। ऐसे में छात्रों को पहले गणित की तैयारी के लिए बेसिक तथ्य एवं फॉमरूले को अच्छे से समझना होगा। फॉमूलों को याद करने के लिए प्रश्नों को दोहराते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: हरियाणा-दिल्ली और रुद्रपुर की युवतियों से पति-पत्नी करवाते थे देह व्यापार, ये सब देख पुलिस भी शर्म से पानी-पानी


वहीं, गोरखा मिलिट्री इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश जगूड़ी ने छात्रों को टिप्स देते हुए कहा कि जिन प्रश्नों का हल अच्छी तरह से आता है, उन्हें पहले करें। जिनमें संदेह हैं, उन्हें बाद में हल करें। प्रश्नों को छोड़े नहीं, जितना आता है, उतना हल करें। परीक्षा से पूर्व नए विषयों पर ध्यान देने के बजाय जो पहले तैयार हैं, उसी को दोहराएं। वहीं विशेषज्ञों और शिक्षकों ने छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि प्रश्नों का लंबा जवाब लिखने के बजाए नंबर के आधार पर और प्वाइंट टू प्वाइंट जवाब दें। इसके साथ ही सात घंटे की पूरी निंद लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed