फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Existing commercial sewer and drinking water connections

Dehradun News: पुराने व्यावसायिक सीवर व पेयजल कनेक्शन रहेंगे बहाल

Tue, 06 Oct 2026 01:49 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 06 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Existing commercial sewer and drinking water connections
सीवर व पेयजल लाइन निर्माण को लेकर व्यापारियों और कार्यदायी संस्था के बीच चल रहा गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया। क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान की मध्यस्थता में जल संस्थान, निर्माण कंपनी (ईएमएस) और उद्योग व्यापार मंडल के बीच हुई बैठक में पुराने व्यावसायिक कनेक्शनों को नियमित रखने पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही, त्योहारी सीजन के मद्देनजर बाजार में चल रहे निर्माण के शेष कार्य अब दिवाली के बाद किए जाएंगे।नगर स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों में पहले से चले आ रहे सीवर व पेयजल कनेक्शन को यथावत रखने और नए प्रतिष्ठानों को भी नए सिरे से कनेक्शन देने की मांग प्रमुखता से उठाई। दोनों विषयों पर लंबी चर्चा के बाद जल संस्थान के अधिकारियों ने व्यापारियों की मांगों पर अपनी मुहर लगा दी। बैठक में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल जैन, सचिव हरीश अरोड़ा, नीरज अग्रवाल, नीरज ठाकुर, मनोज अग्रवाल, अतुल महावर, हिमकर गुप्ता और रोशन नेगी समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।आर्थिक और मानसिक परेशानी से बचे व्यापारी : उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि यदि सभी व्यापारियों को नए सिरे से कनेक्शन लेने की कागजी कार्रवाई करनी पड़ती, तो उन्हें भारी दिक्कतों के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता। उन्होंने इस सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए विधायक, जल संस्थान और कंपनी अधिकारियों का आभार जताया। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण के दाैरान वह संभव सहायता करने के लिए हर वक्त खड़े हैं। ताकि निर्माण के दाैरान किसी को कोई समस्या न हो। नया निर्माण होने से शहर और जनता दोनों का विकास होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed