फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exhibition, essay competition organized on International Forest Day

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर प्रदर्शनी, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Wed, 10 Mar 2021 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Exhibition, essay competition organized on International Forest Day
अंतरराष्ट्रीय वन दिवस-2021 के अवसर पर वन अनुसंधान संस्थान की ओर से इस बार भी प्रदर्शनी और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। संस्थान निदेशक अरुण सिंह रावत के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय वन दिवस-2021 में इसका विषय ‘वन पुनरुद्धार : स्वास्थ्य लाभ एवं स्वस्थ रहने के बेहतर तरीके’ रखा गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में शामिल प्रतिभागी पोस्टरों के जरिये अपना संदेश देंगे। साथ ही संस्थान की ओर से स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्रों के लिए ‘कई प्रजातियों की अत्यधिक कमजोर अवस्था एवं पुनर्जनन की कठिन व धीमी प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए स्वदेशी वनस्पतियों में सुधार के अभिनव उपाय’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी अपने-अपने शैक्षणिक संस्थानों, कॉलेजों, विश्वविद्यालय द्वारा जारी परिचय पत्र की स्कैन कापी सहित 14 मार्च तक अधिकतम 500 शब्दों में अपने लेख हिंदी अथवा अंग्रेजी में ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन भेज सकते हैं।
विज्ञापन

ऑफलाइन के जरिये शामिल होने वाले प्रतिभागी प्रमुख, विस्तार प्रभाग, वन अनुसंधान संस्थान, डाकघर न्यू फॉरेस्ट, देहरादून के पते पर भेेज सकते हैं, जबकि ऑनलाइन प्रतिभागी headext@icfre.org पर अपने लेख भेज सकते हैं। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से तीन उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed