फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: Uttarakhand is first state in India to make pet food with milk

एक्सक्लूसिव: छुरपी से बनेगी पालतू कुत्तों की सेहत, दूध से पेट फूड बनाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य

Thu, 26 Nov 2020 02:03 AM IST
अलका त्यागी भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Nov 2020 02:03 AM IST
सार

  • सहकारी क्षेत्र में दूध से पेट फूड बनाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य
  • प्रदेश के हजारों दुग्ध उत्पादकों की बढ़ेगी आमदनी
  • बाजार में 750 रुपये प्रति किलो बिक रहा छुरपी

विज्ञापन
Exclusive: Uttarakhand is first state in India to make pet food with milk
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड में पहली बार दूध से तैयार किया जा रहा छुरपी पालतू कुत्तों की सेहत बनाएगा। सहकारी क्षेत्र में दूध से छुरपी (पेट फूड) तैयार करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। बाजार में छुरपी की कीमत 750 रुपये प्रति किलो तक है। इससे प्रदेश के हजारों दुग्ध उत्पादकों की आमदनी बढ़ेगी।

विज्ञापन


पड़ोसी देश नेपाल में सबसे पहले छुरपी बनाने की शुरूआत हुई थी। इसके बाद दार्जिलिंग में कुछ लोगों ने छुरपी बनानी शुरू की। प्रदेेश में दुग्ध विकास विभाग ने पहली बार सहकारी क्षेत्र में पेट फूड के रूप में छुरपी का उत्पादन शुरू किया है।
विज्ञापन


लाखामंडल, सुमाड़ी, जखोला और कमेडी के ग्रोथ सेंटरों में छुरपी बनाने की शुरूआत की गई है। इन ग्रोथ सेंटरों से तैयार छुरपी को बंगलूरू की एक कंपनी को बेचा जा रहा है। विभाग का अनुमान है कि छुरपी बनाने से दुग्ध समितियों से जुड़े पांच हजार से अधिक दुग्ध उत्पादकों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनती है छुरपी

दूध से जिस तरह से पनीर बनाया जाता है, उसी तरह छुरपी भी तैयार की जाती है। लेकिन छुरपी में नमी की मात्रा पूरी तरह से निकाल कर सख्त बनाया जाता है। छोटे-छोटे टुकड़े बनाकर 28 दिनों तक सूखाने के बाद छुरपी तैयार की जाती है। इसमें प्रोटीन की मात्रा 60 प्रतिशत है।

देश में अभी तक किसी भी राज्य में सहकारी क्षेत्र में छुरपी का उत्पादन नहीं किया जाता है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जो पेट फूड के रूप में दूध से छुरपी बना रहा है। यह योजना खासकर पर्वतीय क्षेत्रों के दूरस्थ गांवों के उन दुग्ध उत्पादकों की आर्थिकी को मजबूत करेगी, जो दूध बाजार तक नहीं पहुंचा पाते हैं।
- डॉ.जयदीप अरोड़ा, संयुक्त निदेशक, दुग्ध विकास विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed