फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: More Than 350 drivers will be recruited in Uttarakhand Roadways by end of the year

एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड रोडवेज में साल के अंत तक होगी 350 से अधिक ड्राइवरों की भर्ती

Tue, 10 Nov 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Nov 2020 02:30 AM IST
सार

  • बसों की संख्या बढ़ने के बाद पैदा हुआ ड्राइवरों का संकट
  • परिवहन निगम जल्द जारी करने जा रहा है निविदा
  • महाप्रबंधक ने कहा, नए साल की शुरुआत तक हो जाएगी भर्तियां

विज्ञापन
Exclusive: More Than 350 drivers will be recruited in Uttarakhand Roadways by end of the year
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) में नए साल की शुरुआत तक 350 से अधिक संविदा पर ड्राइवरों की भर्ती होगी। इसके लिए निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। सप्ताहभर के भीतर इसके लिए निविदा निकाल दी जाएगी। 

विज्ञापन


रोडवेज में करीब 400 ड्राइवरों की कमी है। इसका असर बस संचालन पर पड़ रहा है। रोडवेज की ज्यादातर बसें कई कार्यशालाओं में खड़ी हैं। जबकि कुछ रूटों पर एक ही ड्राइवर से लगातार बस का संचालन कराया जा रहा है। नियमानुसार एक चक्कर के बाद ड्राइवर को ड्यूटी से आराम देना अनिवार्य है।
विज्ञापन



अब रोडवेज की 350 नई बसें भी आ गई हैं। ऐसे में ड्राइवरों का संकट और बढ़ गया है। इसे देखते हुए रोडवेज ने आउटसोर्स से ड्राइवरों की भर्ती किए जाने की तैयारी शुरू कर दी है। महाप्रबंधक (संचालन) रोडवेज दीपक जैन ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई है। जल्द ही निविदा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि साल की शुरुआत तक ड्राइवरों की कमी को दूर कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से है ड्राइवरों की तलाश 

रोडवेज को लंबे समय से ड्राइवरों की तलाश है। करीब छह महीने पहले भी आउटसोर्सिंग एजेंसी ने भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन आवेदन न आने की वजह से भर्ती नहीं हो पाई थी। अब नए सिरे से नई एजेंसी से करार करने के बाद भर्तियां की जाएंगी। 

एक एजेंसी को किया जा चुका है ब्लैकलिस्ट 
रोडवेज में पहले भी एक आउटसोर्सिंग एजेंसी से ड्राइवरों की भर्ती की गई थी। इस एजेंसी ने रोडवेज से पूरा पैसा लिया, लेकिन जेब अपनी भरती रही। जिन ड्राइवरों की भर्ती की गई, उनको बहुत कम मानदेय दिया और पीएफ भी जमा नहीं कराया। तब रोडवेज की सभी कर्मचारी यूनियनों ने इसका विरोध किया। इसके बाद रोडवेज ने इस एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करते हुए अनुबंध ही खत्म कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed