फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: Divyang people can travel across the country for free by UDID card only

एक्सक्लूसिव: दिव्यांग प्रमाणपत्र का झंझट खत्म, यूडीआईडी से देश भर में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा 

Sun, 04 Oct 2020 03:19 PM IST
अलका त्यागी चयन राजपूत, अमर उजाला, रुद्रपुर
चयन राजपूत, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Oct 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
Exclusive: Divyang people can travel across the country for free by UDID card only
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांग प्रमाण पत्र का झंझट खत्म कर दिया है। अब उनके लिए एक विशेष यूडीआईडी (विशिष्ट दिव्यांगजन पहचान पत्र) बनेगा। इसके सहारे वे देशभर में ट्रेनों और बसों में निशुल्क यात्रा एवं अन्य योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। 

विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग दिव्यांगों के लिए दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाता है। जो लोग 40 फीसदी तक दिव्यांग हैं, वर्तमान में उन्हें उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों और ट्रेनों में राज्य में कहीं भी निशुल्क यात्रा का लाभ मिलता है।
विज्ञापन



अब यूडीआईडी कार्ड से उन लोगों को भी देशभर में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी, जो 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग हैं। यही नहीं, जो लोग सौ फीसदी दिव्यांग हैं, उनके सहायकों को भी बसों और ट्रेनों में निशुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर जिला समाज कल्याण अधिकारी नवीन भारतीय ने बताया कि यूडीआईडी कार्ड बनने के बाद दिव्यांगों को राज्य से बाहर भी निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। कार्ड होने से दिव्यांग प्रमाणपत्र रखने का झंझट खत्म हो जाएगा। कार्ड के माध्यम उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। 

10 हजार दिव्यांगों को मिलती है पेंशन 

ऊधमसिंह नगर जिले में ऐसे दिव्यांगों की संख्या 10 हजार से अधिक है, जो 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग है। इन्हें समाज कल्याण विभाग की ओर से पेंशन दी जाती है। इसके अलावा, एक साल से 18 साल की उम्र वाले दिव्यांगों की संख्या 889 है। कोरोना काल को देखते हुए सितंबर में दिव्यांगों के खाते में एक महीने की एडवांस पेंशन डाली गई थी।

सीएमओ कार्यालय और दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में करें आवेदन 
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए जिला अस्पताल में मौजूद जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र और सीएमओ कार्यालय में भी आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए उनको दिव्यांग प्रमाणपत्र, फोटो और आधार कार्ड लाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed