फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: Access to Health Services to Remote Areas through Telemedicine

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: टेलीमेडिसिन के जरिये दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच

Mon, 30 Nov 2020 12:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 30 Nov 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
Exclusive: Access to Health Services to Remote Areas through Telemedicine
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में टेलीमेडिसिन सेवा के जरिये दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ी है। सभी जिलों में सरकार ने 700 चिकित्सा इकाईयों को टेलीमेडिसिन सेवा से जोड़ दिया है। इससे रोजाना 150 मरीज इस सेवा के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले रहे हैं। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में टेली मेडिसिन सेवा देने के लिए एम्स जोधपुर भी तैयार है। इसके लिए एम्स जोधपुर की ओर से सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। 

विज्ञापन


प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। इसके लिए सरकार की ओर से तकनीक का इस्तेमाल कर टेली मेडिसिन सेवा के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने पर जोर है।
विज्ञापन


वर्तमान में दून मेडिकल कालेज, सुुशीला तिवारी मेडिकल कालेज, श्रीनगर मेडिकल कालेज, एम्स ऋषिकेश, 36 जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, 59 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 200 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 305 हेल्थ वेलनेस सेंटरों के अलावा 100 अन्य चिकित्सा इकाईयों को टेली मेडिसिन की सेवाएं मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड के जनजातीय व दुर्गम क्षेत्रों में टेली मेडिसिन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं देने को एम्स जोधपुर भी तैयार है। इसके लिए एम्स जोधपुर की ओर से सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। सरकार की अनुमति मिलने ही एम्स जोधपुर टेली मेडिसिन की सेवाएं शुरू करेेगा।

28 हजार मरीज ले चुके टेलीमेडिसिन से परामर्श

प्रदेश में अब तक लगभग 28 हजार मरीज टेली मेडिसिन सेवा के जरिये विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले चुके हैं। रोजाना 150 मरीज इस सेवा से परामर्श ले रहे हैं। सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक टेली मेडिसिन सेवा पर मरीज परामर्श ले सकते हैं। गंभीर बीमारियों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे उपलब्ध होते हैं। 


प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए टेली मेडिसिन सेवा को बढ़ावा दिया जा रहा है। सभी जिलों में टेली मेडिसिन की सेवाएं शुरू की है। मरीजों की प्रतिक्रिया भी अच्छी आ रही है। पहले जहां प्रतिदिन 30 से 40 मरीज सेवाएं ले रहे थे। वहीं, अब 150 से अधिक मरीज डॉक्टरों से परामर्श ले रहे हैं। इस सेवा से मरीजों को आसानी से विशेषज्ञ डॉक्टरों का परामर्श मिल रहा है।- अमित सिंह नेगी, सचिव स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed