फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Excitment for vaccination in Mussoorie

मसूरी में वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में उत्साह

Tue, 22 Jun 2021 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Excitment for vaccination in Mussoorie
मसूरी। कोरोना से बचाव के लिए सोमवार को टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसमें दो सौ लोगों को वैक्सीन लगाई गई। शिविर का उद्घाटन भाजयुमो की राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नेहा जोशी और ग्राम प्रधान कौशल्या रावत ने किया।
विज्ञापन

भाजयुमो के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नेहा जोशी ने क्यारकुली गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि क्यारकुली गांव में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराया जाएगा। ग्राम प्रधान कौशल्या रावत ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से वैक्सीन लगवाने का इंतजार कर रहे थे। ग्राम पंचायत के भट्टा गांव, नाग मंदिर सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों के लिए तीन दिन वैक्सीन लगाने का कार्य किया जाएगा। टीकाकरण में डॉ. पारुल, डॉ. कुसुम, एनएम ऊषा, रीना, सुमित्रा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

राधाकृष्ण मंदिर में खुला टीकाकरण केंद्र
भाजयुमो की राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नेहा जोशी ने राधाकृष्ण मंदिर में भी टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उत्तराखंड होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संदीप साहनी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि मसूरी देश का पहला शहर बने जहां शत प्रतिशत टीकाकरण हो। भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि शहर में सात सौ डोज प्रतिदिन लगाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान ाजयुमो की राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नेहा जोशी ने कोविड19 नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप राणा को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर लार्ड डलहौजी के डब्ल्यू मास्टर विपुल मित्तल, सचिव सुविज्ञ सब्बरवाल, प्रमोद साहनी, शैलेंद्र कर्णवाल, दीपक गुप्ता, डॉ. जावेद चौधरी, जयश्री नैथानी, वर्षा अनुपमा, धन प्रकाश अग्रवाल, राधाकृष्ण मंदिर के अध्यक्ष सतीश ढौंढियाल, कपिल मलिक, अमित पंवार, सपना शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed