फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Examination for admission to National Indian Military School will be held on 2 December

Dehradun: राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय में प्रवेश के लिए दो दिसंबर को होगी परीक्षा, जानें जरूरी जानकारी

Thu, 03 Aug 2023 04:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 03 Aug 2023 04:38 PM IST
सार

मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी की आयु एक जुलाई 2023 को 11 साल छह महीने से कम और 13 वर्ष से ज्यादा नही होनी चाहिए।

विज्ञापन
Dehradun News Examination for admission to National Indian Military School will be held on 2 December
परीक्षा - फोटो : getty images

विस्तार

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन दो दिसंबर को राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेण्में होगा। प्रवेश के लिए सिर्फ वहीं छात्र आवेदन कर सकते हैं जिनके माता-पिता उत्तराखंड के निवासी हैं।

विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी की आयु एक जुलाई 2023 को 11 साल छह महीने से कम और 13 वर्ष से ज्यादा नही होनी चाहिए। अभ्यर्थी का कक्षा सात पास होना जरूरी है। लिखित परीक्षा अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान विषय पर आधारित होगी। इसमें पास होने वाले विद्यार्थी का ही इंटरव्यू और व्यक्तित्व परीक्षण होगा। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज से ही मान्य होंगे। आवेदन पत्र 15 अक्टूबर शाम पांच बजे तक डाक से मयूर विहार स्थित मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जमा कराना होगा।
विज्ञापन


ALERT: हेलो...मामा जी मैं अनुज बोल रहा हूं...मेरा एक्सीडेंट हो गया... ब्लैकमेलिंग के लिए हो रहा AI का इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग
मालदेवता के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों ने पहले सेमेस्टर में सीट बढ़ाने की मांग की। छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने कहा, मालदेवता में ग्रामीण छात्रों के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खोला गया था, लेकिन सीट फुल हो जाने के कारण कई छात्रों को प्रवेश नही मिल रहा है। उन्होंने महाविद्यालय की प्रधानाचार्या से बीए, बीएससी, बीकॉम के प्रत्येक विषय में 20-20 सीटें बढ़ाने की मांग की। इस दौरान छात्र नेता आदित्य कंडारी, रोहित पंवार, देवांग रोहिला, वरुण आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed