{"_id":"5f3beeae2d20244f5e755286","slug":"ex-soldier-pratap-singh-mehra-died-at-the-age-of-78-he-fought-three-wars-for-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के लिए तीन युद्ध लड़ने वाले पूर्व सैनिक मेहरा नहीं रहे, 78 साल की उम्र में जी अंतिम सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के लिए तीन युद्ध लड़ने वाले पूर्व सैनिक मेहरा नहीं रहे, 78 साल की उम्र में जी अंतिम सांस
Tue, 18 Aug 2020 08:39 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 18 Aug 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिक प्रताप सिंह मेहरा
- फोटो : अमर उजाला
देश के लिए तीन युद्ध लड़ने वाले उत्तराखंड के बागेश्वर में दुगनाकुरी के लमजिगड़ा गांव निवासी पूर्व सैनिक प्रताप सिंह मेहरा (78) का सोमवार को निधन हो गया है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। मंगलवार को सरयू-गोमती संगम पर उनकी अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन
प्रताप सिंह मेहरा 14 जनवरी 1962 को कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। ट्रेनिंग के दौरान ही भारत-चीन के बीच युद्ध छिड़ गया था। इसमें बेसिक कोर्स पूरा कर चुके जवानों को भेजा गया, जिसमें प्रताप सिंह कोरंगा भी शामिल थे। उन्हें अरुणाचल प्रदेश के चीन बॉर्डर पर युद्ध के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
दूसरा युद्ध उन्होंने वर्ष 1965 में पाकिस्तान की सेना के साथ लड़ा। वर्ष 1971 में बांग्लादेश ऑपरेशन के दौरान भी वह देश के लिए लड़े। इसी वर्ष उन्होंने पारिवारिक कारणों से सेवानिवृत्ति ले ली। परिवार में उनके दो बेटे और भरापूरा परिवार है।
विज्ञापन