फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ex-servicemen danced fiercely on the army band in the Foundation Day and War Honor Day celebrations

स्थापना दिवस व युद्ध सम्मान दिवस समारोह में सेना की बैंड पर जमकर थिरके पूर्व सैनिक

Sun, 20 Mar 2022 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen danced fiercely on the army band in the Foundation Day and War Honor Day celebrations
गढ़वाल रेजीमेंट की सबसे पुरानी बटालियन द्वितीय गढ़वाल राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने बटालियन का 122वां स्थापना दिवस और 107वां युद्ध सम्मान दिवस धूमधाम से मनाया। गढ़ी कैंट स्थित 12वीं गढ़वाल राइफल्स के मैदान में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मसूरी विधायक गणेश जोशी और बटालियन के सेवानिवृत्त अधिकारी कर्नल डीपीएस कठैत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सभी पूर्व सैनिकों ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले बटालियन के वीर सैनिकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि गणेश जोशी ने वीर नारियों को सम्मानित किया और सभी पूर्व सैनिकों और उनके स्वजन को स्थापना दिवस और युद्ध सम्मान दिवस की बधाई दी। समिति के अध्यक्ष सूबेदार सुरेंद्र सिंह गुसाई ने बटालियन के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बटालियन की स्थापना 01 मार्च 1901 को लैंसडौन में की गई थी। बटालियन ने प्रथम विश्व युद्ध में शौर्य और वीरता के नए आयाम स्थापित किए। राइफलमैन गबर सिंह नेगी को फ्रांस में न्यूव चैपल की लड़ाई में उनकी उत्कृष्ट बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत सर्वोच्च सम्मान विक्टोरिया क्रास से सम्मानित किया गया। आजादी के बाद भी आंतरिक सुरक्षा और युद्ध में बटालियन का योगदान अहम रहा है। पूर्व सैनिक और उनके स्वजन 12वीं गढ़वाल राइफल्स के बैंड की धुन पर जमकर थिरके। इस दौरान कर्नल अरुण मुखर्जी, मेजर राम सिंह रावत, जयपाल सिंह नेगी, बालेन्द्र सिंह नेगी, आनरेरी कैप्टन सुरेंद्र कनवासी, आनरेरी सूबेदार मेजर उमेश नौटियाल, सूबेदार हीरा सिंह, समिति के कोषाध्यक्ष सूबेदार कैलाश कोटनाला, सचिव नायक सुभाष नौडियाल, उपसचिव कैप्टन दर्शन सजवाण आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed