{"_id":"66a6c96bc1b8ca4217030464","slug":"ex-servicemen-angry-with-the-case-against-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-465594-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अध्यक्ष पर मुकदमे से गुस्साए पूर्व सैनिकों ने घेरा सेलाकुई थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अध्यक्ष पर मुकदमे से गुस्साए पूर्व सैनिकों ने घेरा सेलाकुई थाना
विज्ञापन
पूर्व सैनिक पर्वतीय जन कल्याण समिति के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में पूर्व सैनिकों ने सेलाकुई थाने का घेराव कर दिया। यहां पूर्व सैनिकों ने थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने समिति के अध्यक्ष को थप्पड़ मारा, गाली-गलौज की और हवालात में बंद करने की धमकी दी। थाने का घेराव कर रहे पूर्व सैनिकों ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी समिति के अध्यक्ष को झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। कहा कि तीन दिन के भीतर थाना प्रभारी पर कार्रवाई न कई गई तो वे आंदोलन भी करेंगे। घेराव और हंगामे की सूचना पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और एसपी देहात लोकजीत सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी देहात ने हंगामा कर रहे पूर्व सैनिकों को मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद पूर्व सैनिक शांत हुए।
समिति के अध्यक्ष निरंजन चौहान ने मौके पर पहुंची सीओ प्रेमनगर रीना राठौर को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे तेलपुरा अस्पताल के पास कुछ युवक व युवती हंगामा काट रहे थे। वह पूर्व सैनिक साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां से उन्होंने पुलिस को युवक व युवती के शराब पीकर हंगामा करने की सूचना दी। बताया कि पुलिसकर्मी युवक और युवती को थाने ले आए।
निरंजन ने बताया कि युवक-युवती को थाने लाने के बाद पुलिस ने उन्हें थाने बुला लिया। वह अपने पूर्व सैनिक साथियों साथ थाने पहुंचे। बताया कि थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने अभद्रता करते हुए उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उन्हें औकात में रहने के लिए कहा। बताया कि हवालात में बंद करने की धमकी भी दी। हंगामे सूचना पर पहुंचे एसपी देहात लोकजीत सिंह ने पूर्व सैनिकों को भरोसा दिलाया वह खुद मामले की जांच करेंगे। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस पर पूर्व सैनिकों ने तीन दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
घटना की जांच की जा रही है। घटना थाना परिसर के भीतर की है। थाना परिसर में गले सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामला स्पष्ट हो जाएगा। मामले में जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - लोकजीत सिंह, एसपी, देहात
Iउपनिरीक्षक को जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और धमकाया, चार पर मुकदमा
I
सेलाकुई थाने में उपनिरीक्षक को जातिसूचक शब्द कहने और धमकाने पर पुलिस ने नए कानून बीएनएस के तहत सरकारी कार्य में बाधा डालने, एससी-एसटी एक्ट और अन्य संबंधी धाराओं में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में दो अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को दी तहरीर में उप निरीक्षक अनित कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में दो युवकों और एक युवती के साथ अभद्रता की सूचना मिली थी। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से वह तीनों को अपने साथ थाने ले आए। पीछे से सेलाकुई निवासी निरंजन चौहान, राजवंश तिवारी, उनका बेटा और अन्य 8-10 लोगों थाने आ गए। बताया कि ये लोग युवकों और युवती को अपशब्द कहने लगे। यह भी कहा कि पुलिस काम नहीं कर रही है। इसके बाद थाने आए इन लोगों उसके साथ भी अभद्रता और गाली-गलौज की।
उप निरीक्षक ने बताया कि निरंजन चौहान ने उनके लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर कहा कि हम पुलिस का जुलूस निकालेंगे। इन लोगों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की। उन्हें वर्दी उतरवाने और नौकरी से निकलवाने की धमकी देने लगे। थाने आए ये लोग मोबाइल फोन से वीडियो बनाते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाल रहे थे। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि निरंजन चौहान, राजवंश तिवारी, उसके बेटे और एक अन्य अज्ञात आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, बल प्रयोग, धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Iछात्रा से छेड़खानी और मारपीट में चार पर मुकदमा
I
सेलाकुई थाना क्षेत्र में दोस्त से मिलने आई एक छात्रा से कुछ लोगों ने छेड़खानी कर दी और अपशब्द भी कहे। यही नहीं लोगों ने छात्रा के चरित्र पर सवाल उठाए। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो उसके दो साथी छात्रों के साथ मारपीट की। छात्रा के इस आरोप के आधार पर दी तहरीर पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधी धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस को दी तहरीर में छात्रा ने बताया कि शनिवार को वह अपने दो दोस्तों के साथ रूम से बाहर निकली। इस दौरान सड़क पर खड़े कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया।
लोगों ने उनके साथ गली-गलौज की। सबके हाथ में लाठी डंडे भी थे। लोगों ने उनकी स्कूटी की चाभी छीन ली। उसके एक दोस्त ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने की कोशिश की। इस पर लोगों ने उसके हाथ से फोन छीन लिया। बताया कि लोगों ने चरित्र पर सवाल उठाए और गलत शब्दों का प्रयोग किया। बताया कि लोग उनको नशे में बताने लगे। लोगों ने उनका हाथ पकड़कर अंधेरे में खींचने की कोशिश की। कहा कि जब उन्होंने शोर मचाया तो सभी ने उनके दोस्त के साथ मारपीट की। कहा कि अगर इस गली में दोबारा दिखाई दिए तो तुम्हें जान से मार देंगे। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि चार अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, धमकी आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि वीडियो फुटेज के आधार के आरोपियों की पहचान की जा रही है।