फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ex mla Mohammad shahzad join bsp again in haridwar

उत्तराखंड: पूर्व विधायक शहजाद पांच जिंप सदस्य और कई कार्यकर्ताओं संग फिर बसपा में शामिल

Mon, 25 Jun 2018 08:11 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 25 Jun 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
Ex mla Mohammad shahzad join bsp again in haridwar
Ex mla Mohammad shahzad

पूर्व बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने तीसरी बार अब फिर से बसपा का दामन थाम लिया है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान ने उनकी समर्थकों के साथ पार्टी में वापसी कराई। करीब 25 माह पहले शहजाद, उनके भाई और भाभी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बसपा से निष्कासित कर दिया गया था। प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व विधायक को लोकसभा हरिद्वार का जोन इंचार्ज बनाने की भी घोषणा भी की।  

विज्ञापन


हरिद्वार रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित एक कार्यक्रम में बसपा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान ने माला पहनाकर पूर्व विधायक शहजाद को पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष ने मंच से ही शहजाद के भाई एवं जिपं सदस्य सत्तार अली के अलावा चार अन्य जिपं सदस्यों निसार अहमद, अजहर हसन, अदनान खान, अंजुम बेगम बसपा में शामिल करने की घोषणा की।
विज्ञापन


साथ ही प्रधान ऋषिपाल, प्रधान इस्लाम, प्रधान आबिद अली, यूनुस अली, प्रधान महमूद, प्रधान मनोज, प्रधान गुरुमुख, प्रधान विजय, चौधरी आजाद, डॉ. जमशेद, आरूफ, मांगेराम, दिनेश सैनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आजाद, प्रधान सादिक, प्रधान अशरफ, बीडीसी कुरबान, प्रधान इकबाल, प्रधान तालिब, मुंतजीर, हाफिज इमरान, मुनेश कुमार, सोनेंद्र कुमार, अनूप सिंह, यामीन मुखिया, जुल्फकार को उनके समर्थकों के साथ बसपा ज्वाइन कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मौके पर बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चरण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक सरबत करीम अंसारी, पूर्व विधायक हरिदास, रविंद्र पनियाला, अनिल कुमार, शीषपाल, जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, रविंद्र चौधरी, सुदेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
 

शहजाद का सियासी सफर

Ex mla Mohammad shahzad join bsp again in haridwar
bsp

ये रहा शहजाद का सियासी सफर
वर्ष 2000 में जिपं सदस्य बने। वर्ष 2002 और 2007 में बहादराबाद विस सीट से बसपा के टिकट पर विधायक बने। वर्ष 2009 में हरिद्वार सीट से बसपा प्रत्याशी के रूप में लोकसभा, वर्ष 2012 में  पिरान कलियर विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर और वर्ष 2017 में इसी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े लेकिन जीत नहीं सके। वे पहले 2014 में बसपा से निकाले गए और वर्ष 2015 में वापसी हुई। लेकिन जिपं अध्यक्ष के चुनाव के बाद फिर से निकाल दिए गए थे।

जिपं सदस्य विजेंद्र सिंह भी बसपा में  
कांग्रेसी दिग्गज चौधरी राजेंद्र सिंह को हराकर जिपं सदस्य बने चौधरी विजेंद्र सिंह ने भी आज बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने मंच से ही इस बारे में भी एलान किया।

कुनबा बढ़ने से अन्य दलों में हलचल: बालियान
बसपा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान ने कहा कि पार्टी का कुनबा बढ़ने से अन्य राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। झूठे लोगों की सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चल सकती। लोगों का रुझान अब बसपा की ओर बढ़ रहा है। बालियान ने कहा कि कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने मात्र एक प्रत्याशी खड़ा किया था और उसे ही लोगों ने जिताया। 

...तो मत दिलाओ सदस्यता: शहजाद  
पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद के भाषण में पार्टी से दो बार निष्कासित करने की टीस साफ दिखाई दी। उन्होंने कहा कि कुछ स्वार्थी लोगों ने पार्टी को भ्रमित कर उन्हें दो बार पार्टी से बाहर करवाया। यदि तीसरी बार भी पार्टी का ऐसा कुछ इरादा है तो उन्हें सदस्यता ही न दी जाए। कार्यक्रम में शहजाद ने कहा कि उन्हें वर्ष 2014 में पार्टी से बाहर किया गया था। उस दौरान हरीश रावत ने उन पर कांग्रेस ज्वाइन कराने के लिए दबाव बनाया। जिला पंचायत के अधिकार भी सीज किए गए। लेकिन उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन नहीं की। 16 माह बाद फिर बसपा ज्वाइन कराई गई। बाद में फिर पार्टी से बाहर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed