फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ex ADG theif arrested dehradun crime

पूर्व एडीजी के घर चोरी में तीन चोर पकड़े, सोने चांदी के जेवर मुर्तियां बरामद

Thu, 24 Feb 2022 02:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 02:08 AM IST
विज्ञापन
ex ADG theif arrested dehradun crime
देहरादून। पूर्व एडीजी कविराज नेगी के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। चोरी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से सोने चांदी के जेवर व मुर्तियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इनके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को डीआईजी/एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने पत्रकार वार्ता में इस घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पूर्व एडीजी कविराज नेगी के रेसकोर्स स्थित मकान में चोरी हुई थी। वह अपनी बेटी की शादी में राजस्थान गए हुए थे। उन्हें उनके घर के एक कर्मचारी ने चोरी की सूचना दी। इस पर जब वह घर पहुंचे तो देखा कि वहां से सोने की मूर्तियां, जेवर व चांदी के जेवर गायब हैं। घर से नगदी नहीं चुराई गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में एक कार दिखाई दी। विभिन्न चेकिंग बैरियरों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो पुलिस उसके पीछे-पीछे नोएडा तक पहुंच गई। इसमें सवार तीन युवकों को पकड़कर पूछताछ की गई तो उन्होंने देहरादून में हुई इस चोरी की बात कुबूल की। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम रामशंकर कुशवाह उर्फ पप्पू निवासी साहिबाबाद, गाजियाबाद, राजकुमार उर्फ राजू निवासी डेरी मच्छा दादरी, गौतमबुद्धनगर और कुसुमहर उर्फ अरुण निवासी कुचावली, छजलैट, मुरादाबाद बताए। इनके पास से सोने की मूर्तियां व जेवर और चांदी के भारी मात्रा में जेवर बरामद हुए। यह सब नेगी के घर से चुराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed