फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Every woman, child should reach the benefit of government scheme

प्रत्येक महिला, बच्चे तक पहुंचना चाहिए सरकारी योजना का लाभ

Thu, 12 Mar 2020 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Every woman, child should reach the benefit of government scheme
नगरपालिका टाउन हॉल में बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेती आंग? - फोटो : VIKAS NAGAR
बाल विकास परियोजना विकासनगर से जुड़ीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बुधवार को नगरपालिका के टाउन हॉल में सरकारी योजनाओं से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, वन स्टॉप सेंटर, राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पोषण अभियान, पॉक्सो एक्ट और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी तरुणा चमोला ने कहा कि सरकार ने महिलाओं और बच्चों के कल्याणार्थ कई योजनाएं चलाई हुई हैं, जिसका प्रत्येक महिला और बच्चे तक पहुंचना चाहिए। कहा महिलाएं शिक्षित होंगी तो समाज भी शिक्षित होगा। महिला शक्ति केंद्र की महिला कल्याण अधिकारी सरोज ध्यानी ने बाल विवाह के बारे में जानकारी दी। जेंडर स्पेशलिस्ट सुप्रिया ने किशोरी विकास योजना की जानकारी दी। इस मौके पर गायत्री रावत, ब्रह्मी तोमर, सुपरवाइजर अमित चौधरी, सौरभ उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, कालसी ब्लॉक से जुड़ीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को डाकपत्थर स्थित मनोरंजन सदन द्वितीय में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रोजेक्ट एसोसिएट आशीष राणा, बाल विकास परियोजना अधिकारी कालसी अंजू बडोला, जिला कार्यक्रम सहायक संगीता मौर्य, शैलेंद्र सिंह भंडारी, आशीष राणा, अनुराधा वर्मा, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed