{"_id":"5cc55ab2bdec22075d23840f","slug":"everest-winner-twins-sisters-tashi-nungshi-will-special-guest-in-kapil-sharma-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कपिल शर्मा के शो में नजर आएंगी एवरेस्ट विजेता जुड़वां बहनें नुंग्शी-ताशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कपिल शर्मा के शो में नजर आएंगी एवरेस्ट विजेता जुड़वां बहनें नुंग्शी-ताशी
Sun, 28 Apr 2019 01:20 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
कपिल शर्मा के साथ ताशी-नुंग्शी
- फोटो : अमर उजाला
सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के शो में रविवार को ताशी और नुंग्शी ठहाके लगाते नजर आएंगी। ताशी और नुंग्शी सातों पर्वत श्रृंखलाओं, नॉर्थ और साउथ पोल, थ्री पोल चैलेंज पर चढ़ने वालीं और एडवेंचर्स ग्रैंड स्लैम को पूरा करने वालीं पहली जुड़वा बहनें हैं।
विज्ञापन
साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज, वेदा कृष्णामूर्ति और झूलन गोस्वामी भी शो का हिस्सा बनेंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब कपिल ने दोनों बहनों से बात की तो दोनों बहनें शो को लेकर बहुत उत्साहित नजर आईं। बता दें कि ताशी-नुंग्शी उत्तराखंड की पहली दो बहने हैं जो द कपिल शर्मा शो में दिखेंगी।
विज्ञापन