फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Evening of heritage book in the voices of Wadali brothers

वडाली बंधुओं के सुरो में बही विरासत की शाम

Fri, 21 Oct 2022 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Evening of heritage book in the voices of Wadali brothers
विरासत में प्रस्तुति देते एस आकाश।संवाद - फोटो : DEHRADUN
विरासत महोत्सव में शुक्रवार को वडाली बंधुओं के सूफिया अंदाज ने लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। वडाली बंधुओं ने जैसे ही सूफिया सुरों में गीतों की शृंखला शुरू की, लोगों ने उसी अंदाज में तालियां बजानी भी शुरू कर दी।
विज्ञापन

विरासत महोत्सव की शाम लोक संस्कृति और गीत-संगीत के नाम रही। वडाली ब्रदर्स के सुरों का ऐसा जादू चला कि देर रात तक दर्शक थिरकते रहे और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। रीच संस्था की ओर से डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित विरासत सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ एस आकाश ने बांसुरी वादन से किया। उन्होंने राग गोरख कल्याण के साथ आलाप से शुरुआत की। इसके बाद कुछ मधुर पहाड़ी धुन सुनाकर लोगों को झकझोर दिया। आकाश ने आठ साल की छोटी उम्र से बड़े मंच पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। वे बैंगलोर से हैं और पहले ही देश भर में कई संगीत कार्यक्रम पेश कर चुके हैं।
विज्ञापन

उधर, वडाली ब्रदर्स की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचें। वडाली ब्रदर्स ने प्रस्तुति कि शुरुआत कृपा करो महाराज भजन की अद्भुत प्रस्तुति से की। वडाली ब्रदस पंजाब के सूफी गायकों की प्रसिद्ध जोड़ी है। उधर, पत्रकारों से बातचीत करते हुए संस्था के महासचिव आरके सिंह ने कहा कि विरासत देश के उभरते हुए कलाकारों के लिए एक मंच है। इस मंच से उत्तराखंड के साथ देशभर के कलाकारों की कलाओं को लोगों के सामने प्रस्तुत कर प्रोत्साहित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed