{"_id":"69c839548dbfcaea620a3c6e","slug":"even-posh-areas-like-race-course-are-facing-a-garbage-dehradun-news-c-5-1-drn1031-933269-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: स्कूल के पास कूड़ा डालते हैं बार-बार, शहर की सफाई से नहीं रखते सरोकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: स्कूल के पास कूड़ा डालते हैं बार-बार, शहर की सफाई से नहीं रखते सरोकार
विज्ञापन
रेसकोर्स जैसे पॉश इलाके में भी कूड़े की समस्या बनी है। बन्नु स्कूल के पास सुबह से लेकर शाम तक कूड़ा डाले जाने से यहां गंदगी का अंबार लगा रहता है। हैरानी की बात यह है कि इस क्षेत्र में पुलिस लाइन से लेकर विधायकों के सरकारी आवास तक मौजूद हैं और दिनभर वीआईपी मूवमेंट रहती है बावजूद इसके स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है।
नगर निगम की ओर से दिन में दो-तीन बार ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए कूड़ा उठाया जाता है, लेकिन जैसे ही गाड़ी वहां से जाती है, लोग दोबारा उसी स्थान पर कूड़ा फेंकना शुरू कर देते हैं। क्षेत्र को सुंदर बनाने के लिए दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग भी बनाई गई हैं, लेकिन इसका भी लोगों पर कोई असर नहीं दिख रहा।
स्थिति तब और चिंताजनक हो जाती है जब यह देखा जाता है कि वार्ड में घर-घर कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियां नियमित रूप से पहुंचती हैं और लोगों को जागरूक भी किया जाता है, इसके बावजूद लोग सार्वजनिक स्थानों को कूड़ेदान समझ रहे हैं।
विज्ञापन
इंदौर से नहीं लेंगे सीख तो ऐसे ही पिछड़ते रहेंगे
जब तक देहरादून के लोग खुद यह संकल्प नहीं लेंगे कि शहर को साफ रखना उनकी जिम्मेदारी है, तब तक हालात नहीं बदलेंगे। हर साल स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत शहर की सफाई का आकलन होता है, लेकिन देहरादून अब तक टॉप-50 शहरों में जगह नहीं बना पाया है। यह तभी संभव है जब लोग यह ठान लें कि न तो वे खुद सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकेंगे और न ही दूसरों को ऐसा करने देंगे।
घर-घर पर नहीं आती कूड़ा गाड़ी तो इन नंबरों पर करें कॉल
नगर निगम क्षेत्र में यदि आपके घर पर कूड़ा लेने के लिए नगर निगम का कोई कर्मी या गाड़ी नहीं पहुंच रही है। इस टोल फ्री नंबर-18001804571 पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं।