फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Even bitter cold weather kiren rijiju meet soldiers on indo china border

भारत-चीन सीमा पर जवानों से मिलने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री रिजिजू, खुशी से खिल गए चेहरे

Thu, 31 Jan 2019 08:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 31 Jan 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
Even bitter cold weather kiren rijiju meet soldiers on indo china border
जवानों से मिलते केंद्रीय राज्य मंत्री रिजिजू

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को चीन सीमा क्षेत्र में आईटीबीपी की अंतिम सीमा चौकी रिमखिम में आईटीबीपी जवानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। खराब मौसम के बावजूद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को अपने बीच पाकर सैनिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन


करीब एक घंटे तक जवानों के साथ रहने के बाद वे एमआई -17 से दिल्ली के लिए रवाना हुए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे।
विज्ञापन


ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कोहरा लगा हुआ था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू के भारत-तिब्बत (चीन) सीमा से जुड़े रिमखिम बॉर्डर पर जाने से पहले सेना के विमान ने सीमा क्षेत्र की रेकी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जवानों से मिलने वाले पहले मंत्री बने रिजिजू  

इसके बाद सुबह दस बजे केंद्रीय मंत्री सेना के विशेष विमान से रिमखिम चौकी पहुंचे। रिमखिम बॉर्डर क्षेत्र में इन दिनों करीब पांच फीट तक बर्फ जमी हुई है। यहां तापमान माइनस 15 डिग्री है। उन्होंने करीब एक घंटे तक जवानों से मुलाकात की। 

इन दिनों चीन सीमा क्षेत्र में सेना और आईटीबीपी के जवान अत्यधिक ठंड का सामना कर रहे हैं। यहां तापमान लगभग माइनस 15 तक है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू जवानों से मिलने वाले पहले मंत्री हैं। इससे पहले भी गत वर्ष अगस्त में वे सीमा क्षेत्र में जवानों से मुलाकात करने पहुंचे थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed