फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Even after warnings and several fines, the garbage collection system could not be improved

Dehradun News: चेतावनी व कई जुर्माने के बाद भी नहीं कर पाए कूड़ा उठान व्यवस्था में सुधार

Mon, 18 Nov 2024 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Even after warnings and several fines, the garbage collection system could not be improved
I
विज्ञापन

II-कई दौर की समीक्षा, पर्याप्त समय दिए जाने के बाद डीएम ने उठाया सख्त कदम
I
I
I
Iशहर में कूड़ा उठान की लचर व्यवस्था में सुधार के लिए दी गई समयावधि के बाद भी कुछ खास सुधार नहीं हुआ। ऐसे में डीएम के निर्देश पर दून के 47 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। सूत्रों की मानें तो जल्द ही 26 अन्य वार्डों से भी डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए निविदा आमंत्रित की जाएगी। फिलहाल 47 वार्डों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का काम वाटरग्रेस और 26 वार्डों में कूड़ा उठान का कार्य इकोनवेस्ट मैनेजमेंट के पास है।
I
I
I
Iदरअसल, लंबे समय से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था खराब है। डीएम को लगातार इसकी शिकायतें मिल रहीं थीं। पूर्व में कई बार बैठकें भी हुईं, कंपनी के अधिकारियों को चेतावनी भी दी, मानक के अनुसार कूड़ा उठान कार्य न करने पर कंपनियों के खिलाफ अर्थदंड की कार्रवाई भी हुई, बावजूद इसके सुधार नहीं किया गया। जिस पर डीएम ने सख्त कदम उठाते हुए इन कार्यों के लिए निविदा के माध्यम से नई कंपनियों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन

I
I----
I
I

I
Iवाटरग्रेस-इकोनवेस्ट मैनेजमेंट से वापस लिया जा रहा काम
I
Iवाटरग्रेस कंपनी तथा इकोनवेस्ट मैनेजमेंट से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन के अनुसार इनके क्षेत्रों में व्यवस्था पटरी पर ही नहीं आ रही थी। वाहन समय पर न आना तथा नियमित कूड़ा उठान नहीं हो पा रहा था। इसके अलावा कर्मचारियों की ड्रेस, आईडी कार्ड एवं वाहनों की फिटनेस पर भी नगर निगम की चेतावनी के बाद भी सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I----I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article