फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Esma for education department employees uttarakhand till six months

उत्तराखंडः अब शिक्षकों ने हड़ताल की तो खैर नहीं, सरकार ने छह महीने के लिए विभाग में लागू किया एस्मा

Fri, 25 Jan 2019 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 25 Jan 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Esma for education department employees uttarakhand till six months
demo pic

बोर्ड परीक्षाओं से पहले शिक्षकों के हड़ताली रुख को देखते हुए शिक्षा विभाग में अगले छह माह तक के लिए एस्मा लागू कर दिया गया है। छह माह के लिए सभी तरह की हड़ताल पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


विभागीय सचिव डा. भूपिंदर कौर औलख ने बृहस्पतिवार को इसके आदेश जारी किए। प्रदेश में एक मार्च से उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं होनी है। विभाग जहां परीक्षा की तैयारियों में जुटा है, वहीं दूसरी ओर शिक्षक संगठन अन्य कर्मचारी संघों के साथ मिलकर आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस स्थिति को देखते हुए शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की हड़ताल पर शासन ने रोक लगा दी है।

बोर्ड परीक्षा, मूल्यांकन और परिणामों की घोषणा के दौरान शिक्षक-कर्मचारी हड़ताल कर व्यवस्थाओं को प्रभावित न कर सकें, इसके लिए प्रत्येक वर्ष बोर्ड परीक्षाओं से पहले शिक्षा विभाग में एस्मा लागू किया जाता है। 

बोर्ड परीक्षाएं अनिवार्य सेवा है। हमें जून से पहले बोर्ड का परिणाम भी जारी करना है। शिक्षक हड़ताल करेंगे तो इस पूरी प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है। इसको देखते हुए एस्मा लागू किया गया है।
राकेश कुंवर, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed