फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Equation can change on three seats after Trivendra's no

त्रिवेंद्र की न के बाद तीन सीटों पर बदल सकता समीकरण

Thu, 20 Jan 2022 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Equation can change on three seats after Trivendra's no
डोईवाला सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत की चुनाव न लड़ने इच्छा व्यक्त करने के बाद तीन विधानसभा सीटों पर समीकरण बदल सकता है। उपजे हालात में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ऋषिकेश सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं विधानसभा अध्यक्ष और ऋषिकेश के विधायक प्रेमचंद अग्रवाल डोईवाला सीट का रुख करने की संभावना भी जताई जा रही है, जबकि त्रिवेंद्र सिंह रावत की पैरवी से नरेंद्र नगर सीट का टिकट ओम गोपाल रावत की झोली में आ सकता है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखे पत्र ने सियासी सरगर्मियों और अटकलों के बाजार को गर्म कर दिया है। त्रिवेंद्र अगर डोईवाला से चुनाव नहीं लड़ते हैं तो भाजपा तीन सीटों पर बड़ा बदलाव कर सकती है। इन तीनों सीटों पर भाजपा के ही विधायक काबिज हैं। ऋषिकेश में प्रेमचंद अग्रवाल, नरेंद्रनगर से सुबोध उनियाल और डोइवाला से त्रिवेंद्र सिंह रावत विधायक हैं। अपनी विधायकी सीटों पर अब तक इन नेताओं का टिकट तय माना जा रहा था, लेकिन अब तीनों सीटों पर प्रत्याशियों के बदलाव की संभावना प्रबल हो गई है। सुबोध उनियाल के काफी लंबे समय से ऋषिकेश सीट से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। ऐसे में अब इन अटकलों को पूरा बल मिलना शुरू हो गया है। 15 वर्षों से ऋषिकेश सीट पर भाजपा के खाते में जीत दर्ज करवा रहे प्रेमचंद अग्रवाल भी गृह क्षेत्र डोईवाला से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं ओम गोपाल रावत को त्रिवेंद्र सिंह रावत का खास माना जाता है। ओम गोपाल नरेंद्र नगर सीट से दावेदारी कर रहे हैं। अगर सुबोध नरेंद्र नगर से चुनाव नहीं लड़ते हैं तो ओम गोपाल रावत को भाजपा विधानसभा प्रत्याशी बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed