फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Environmental activists' sit-in continues for the fifth consecutive day

Dehradun News: पर्यावरण मित्रों का धरना लगातार पांचवें दिन जारी

Fri, 24 Jul 2026 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Environmental activists' sit-in continues for the fifth consecutive day
देहरादून। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के बैनर तले देहरादून नगर निगम के पर्यावरण मित्रों का धरना शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष एवं संरक्षक चौधरी नरेश वैध, नगर निगम शाखा अध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ सोनू खैरवाल और सचिव धीरज भारती ने किया। इस दौरान सोनू खैरवाल ने कहा कि पर्यावरण मित्र हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय लेकर शासनादेश जारी नहीं करती है तो यूनियन सभी पर्यावरण मित्रों के साथ कार्य बहिष्कार करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार और शासन-प्रशासन की होगी। धरने में यूनियन के उपाध्यक्ष विनोद कुमार, महिला विंग अध्यक्ष आरती, सामान्य कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, सचिव योगेश आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed