फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Environment friends working in Kedarnath will get additional allowance Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: केदारनाथ में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को मिलेगा अतिरिक्त भत्ता, मुश्किल हालात में करते हैं काम

Sat, 22 Oct 2022 03:35 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 22 Oct 2022 03:35 PM IST
सार

केदारनाथ में कार्यरत पर्यावरण मित्रों से शहरी विकास मंत्री अग्रवाल ने वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। वार्ता के बाद मंत्री ने कहा कि केदारनाथ में विपरीत परिस्थितियों में काम करने के चलते पर्यावरण मित्रों का मानदेय कम है।

विज्ञापन
Environment friends working in Kedarnath will get additional allowance Uttarakhand news in hindi
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

केदारनाथ में काम करने वाले पर्यावरण मित्रों को सरकार मानदेय के अलावा अतिरिक्त भत्ता देगी। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस संबंध में निदेशक को निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


इस दौरान केदारनाथ में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास के दौरान मंत्री अग्रवाल मौजूद रहे। इसके बाद केदारनाथ में कार्यरत पर्यावरण मित्रों से शहरी विकास मंत्री अग्रवाल ने वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। वार्ता के बाद मंत्री ने कहा कि केदारनाथ में विपरीत परिस्थितियों में काम करने के चलते पर्यावरण मित्रों का मानदेय कम है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case: भाजपा विधायक की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलवाने से मिट गए थे मामले में सबूत
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मौके से ही शहरी विकास विभाग के निदेशक नवनीत पांडे को दूरभाष पर निर्देशित किया। अग्रवाल ने निदेशक को केदारनाथ में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को मानदेय के अतिरिक्त भत्ता या उसके समकक्ष अन्य राशि देने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed