फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Enthusiasm among new voters, even the elderly are not behind

Dehradun News: नए मतदाताओं में उत्साह, उम्र दराज भी नहीं रहे पीछे

Tue, 29 Jul 2025 01:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 29 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm among new voters, even the elderly are not behind
त्रिस्तरीय पंचायत के द्वितीय चरण के लिए हुए मतदान में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। खासकर पहली बार मतदान करने वाले मतदाता अपने गांव और क्षेत्र की सरकार चुनने का अधिकार मिलने से बेहद खुश नजर आ रहे थे। बुजुर्ग मतदाता भी पीछे नहीं थे। कई बुजुर्ग मतदाता सुबह सात बजे ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


देहरादून जिले का सहसपुर ब्लॉक चुनाव के दौरान मतदान में सदैव आगे रहता है। पंचायत चुनाव में तो ग्रामीण मतदाता जमकर मतदान करते हैं। सोमवार सुबह सात बजे से ही मतदाता अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। इनमें बड़ी संख्या में युवा मतदाता भी शामिल थे। पहली बार मतदान करने वाले मतदाता उत्साहित होकर दूसरों से मतदान की प्रकिया की जानकारी लेते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

पहले मतदान कर चुके युवा भी नए मतदाताओं को बैलेट पर मोहर लगाने से लेकर उसे मोड़ने और मतपेटी में डालने के बारे में विस्तार से बता रहे थे। युवा मतदाता प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा कर रहे थे। बुजुर्ग मतदान सुबह में ही मतदान के लिए घर से निकल गए थे। बुजुर्ग मतदाता चुनावी चर्चाओंं से दूरी बनाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed