फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   English schools will outperform public schools

अंग्रेजी स्कूलों को मात देंगे सरकारी स्कूल

Sat, 14 Sep 2013 12:21 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 Sep 2013 12:21 PM IST
विज्ञापन
English schools will outperform public schools

अब आपको सरकारी स्कूलों के बच्चे भी अंग्रेजी में बात करते हुए दिखेंगे। जी, हां सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों की लगातार गिरती संख्या के बीच उत्तराखंड सरकार 159 प्राइमरी स्कूलों में अक्तूबर से अंग्रेजी माध्यम लागू करने जा रही है।

विज्ञापन


पहले चरण में कामयाबी के बाद प्रदेश के अन्य स्कूलों में भी यह पैटर्न लागू किया जाएगा। शुक्रवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक में शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि संबंधित स्कूलों में कक्षा एक से अंग्रेजी की पढ़ाई शुरू की जाएगी। इन बच्चों के आगे बढ़ने पर दूसरी, तीसरी और फिर पांचवीं तक अंग्रेजी माध्यम लागू होता जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें, राजधानी के स्कूल व हॉस्टलों में बच्चों को खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में सरकारी स्कूलों के बच्चों को निजी स्कूलों के समकक्ष बनाए रखने के लिए यह बड़ा कदम है। इस दौरान एससीईआरटी की ओर से अध्यापन के लिए तैयार माड्यूल का प्रजेंटेशन भी दिया गया। बैठक में शिक्षा महानिदेशक राधिका झा, निदेशक माध्यमिक सीएस ग्वाल, निदेशक बेसिक अनिल नेगी आदि मौजूद रहे।

हजारों छात्र छोड़ चुके स्कूल
प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में 50 हजार से अधिक बच्चे सरकारी स्कूलों से नाम कटवा चुके हैं। इनमें से अधिकतर बच्चों को उनके अभिभावकों ने निजी स्कूलों में दाखिला दिलाया है। प्रदेश के ग्रामीण अंचलों तक निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की बढ़ी पहुंच के बाद यह तस्वीर बनी है। बच्चों के चले जाने से कई सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं तो कई बंदी की कगार पर हैं।


चुने गए 159 छात्र
बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने के लिए विभाग ने शिक्षकों से नाम मांगे थे। पूरे प्रदेश में 437 शिक्षक  इसके लिए आगे आए, लेकिन इनमें से 159 का ही चयन किया जा सका। अपर निदेशक संतोष कुमार शील ने बताया कि चयनित शिक्षकों को डायटों में प्रशिक्षण के बाद अक्तूबर से स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

सभी किताबें अंग्रेजी में
जिन स्कूलों में बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाया जाएगा। अगले शिक्षा सत्र से उन स्कूलों के बच्चों की हिंदी और संस्कृत को छोड़ बाकी सभी किताबें अंग्रेजी में होंगी।

किस जिले में कितने स्कूल
जनपद - स्कूल
1-टिहरी - 20
2-उत्तरकाशी - 02
3-चमोली - 10
4-रुद्रप्रयाग - 01
5-देहरादून - 12
6-हरिद्वार - 08
7-पौड़ी - 20
8-नैनीताल - 16
9-ऊधम सिंह नगर - 15
10-पिथौरागढ़ - 10
11-चंपावत - 03
12-अल्मोड़ा - 32
13-बागेश्वर - 10

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed