फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   English medium will be taught in primary schools

ब्लॉक के प्राथमिक स्कूलों में इग्लिश मीडियम से होगी पढ़ाई

Tue, 03 Aug 2021 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
English medium will be taught in primary schools
बीईओ कार्यालय में बैठक लेते विधायक मुन्ना चौहान। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। विकासखंड के प्राइमरी स्कूलों में इंग्लिश मीडिया से पढ़ाई की शुरुआत करने को लेकर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
विज्ञापन

विधायक ने अधिकारियों को विधायक निधि से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक के 104 प्राथमिक स्कूलों में ऐसी व्यवस्था कराई जाएगी। इसके लिए शीघ्र ही इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की बैठक बुलाई जाएगी। योजना सकार हुई तो गरीब घरों के बच्चें सरकारी स्कूलों में ही अंग्रेजी मीडियम के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे। योजना को मूर्त रूप देने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कोरोना से प्रभावित हुए शिक्षण कार्य को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी ऐसी व्यवस्था बनाएं, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इस मौके पर फाउंडेशन के स्टेट हेड कैलाश कांडपाल, जिला कोऑर्डिनेटर सोभन सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह, बीईओ बीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed