फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Engineering College ghurdauri Registrar degree is in suspicious

घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज के रजिस्ट्रार की डिग्रियों पर उठे सवाल, एक ही साल में तीन डिग्री

Mon, 18 Sep 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी Updated Mon, 18 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Engineering College ghurdauri Registrar degree is in suspicious
Engineering College ghurdauri

जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी के रजिस्ट्रार संजीव कुमार की डिग्रियों पर सवाल उठे हैं। रजिस्ट्रार पर आरोप हैं कि उन्होंने इग्नू से एक ही साल में तीन डिग्रियां प्राप्त की हैं। इनमें से एक कोर्स ऐसा भी दर्शाया गया है, जिसे इग्नू कराता ही नहीं है। 

विज्ञापन


आरटीआई से मिली जानकारी में हुए खुलासे के बाद रजिस्ट्रार पर कार्रवाई को लेकर क्षेत्रीय क्रांति मोर्चा भी धरने पर बैठा है। उधर, जिलाधिकारी सुशील कुमार का कहना है कि रजिस्ट्रार के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच के लिए एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। वहीं, रजिस्ट्रार संजीव कुमार का कहना है कि उनके शैक्षिक प्रमाणपत्र बिल्कुल सही हैं। सक्षम अथॉरिटी उनके प्रमाणपत्रों की जांच करा ले। अगर प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाते हैं, तो वह पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं।
विज्ञापन


रजिस्ट्रार ने कॉलेज में एडवांस डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन(एडीसीए), बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन और मास्टर आफ कंप्यूटर एप्लीकेशन की डिग्रियां जमा की हैं। ये तीनों डिग्रियां उन्होंने एक ही साल में हासिल की हैं। इन डिग्रियों की वैधता को लेकर कॉलेज के संयुक्त कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह नेगी ने आरटीआई के तहत इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) नई दिल्ली से सूचना मांगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इग्नू की ओर से 25 अगस्त 2017 को भेजी गई सूचना में कहा गया कि ‘इग्नू डज नॉट ऑफर एडीसीए प्रोग्राम’। कॉलेज के संयुुक्त कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह नेगी ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत और डीएम को भी मामले से संबंधित पत्रावलियां सौंपकर जांच की मांग की हैं।  कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसपी पांडे ने बताया कि रजिस्ट्रार के प्रमाणपत्रों के संबंध में शिकायत का मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed