{"_id":"64234592aa825d788f041d46","slug":"energy-workers-protest-non-arrest-assault-case-dehradun-news-c-5-drn1005-116494-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मारपीट मामले में गिरफ्तारी न होने के विरोध में ऊर्जा कामगार संगठन ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मारपीट मामले में गिरफ्तारी न होने के विरोध में ऊर्जा कामगार संगठन ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटी पार्क में कार्यालय सहायक के साथ मारपीट मामले में गिरफ्तारी न होने के विरोध में उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन ने आईटी पार्क उपखंड कार्यालय में धरना दिया। चेतावनी दी कि मारपीट के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार से ईसी रोड स्थित अधीक्षण कार्यालय में धरना दिया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य खराब होने के कारण कार्यालय सहायक मोहन चंद पाठक अस्पताल में भर्ती हैं।
विदित है कि कुछ दिन पहले आईटी पार्क स्थित ऊर्जा निगम के उपखंड कार्यालय में कार्यरत कार्यालय सहायक के साथ मारपीट की घटना हुई थी। कार्यालय सहायक ने एक पार्षद पर मारपीट और सरकारी दस्तावेज फाड़ने का आरोप लगाते हुए थाना राजपुर में तहरीर दी थी। दूसरे पक्ष से एक महिला की ओर से इस मामले में कार्यालय सहायक के खिलाफ तहरीर दी थी। लेकिन मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है। जिसके विरोध में ऊर्जा कामगार संगठन ने आईटी पार्क उपखंड कार्यालय में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि शनिवार को इस मामले में तहरीर दी गई थी, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं है। कहा कि अगर जल्द ही मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
धरने पर अजय सिंह बिष्ट, दीपक बेनीवाल, सोहन शर्मा, एससी शर्मा, गंगा सिंह लवाल, वीरेंद्र लाल, राजेश सैनी, आशीष सती, मोहन चंद पाठक,अमनेश, बलवंत सिंह, आशीष गौड़ आदि मौजूद रहे।