फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Energy workers organization openly divided into two parts during elections two presidents elected Uttarakhand

Dehradun News: चुनाव के दौरान खुलकर दो हिस्सों में बंटा ऊर्जा कामगार संगठन, दो अध्यक्ष चुने गए

Sat, 12 Nov 2022 01:44 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Nov 2022 01:44 PM IST
सार

एक गुट ने एपी अमोली को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया तो दूसरे गुट ने मोहम्मद रियाज को चुनाव अधिकारी नामित किया। एपी अमोली चुनाव अधिकारी की निगरानी में हुए चुनाव में विजय बिष्ट को प्रांतीय अध्यक्ष और दीपक बेनीवाल को प्रांतीय महामंत्री चुना गया।

विज्ञापन
Energy workers organization openly divided into two parts during elections two presidents elected Uttarakhand
चुनाव - फोटो : istock

विस्तार

ऊर्जा कामगार संगठन महाधिवेशन के दूसरे दिन चुनाव के दौरान खुलकर दो हिस्सों में बंट गया। एक गुट ने राकेश शर्मा को दोबारा अध्यक्ष चुना तो दूसरे गुट ने विजय बिष्ट को अध्यक्ष चुना। दोनों एक-दूसरे को गलत ठहरा रहे हैं। उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन के अधिवेशन का शुक्रवार को आखिरी दिन था।

विज्ञापन


इसमें नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। एक गुट ने एपी अमोली को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया तो दूसरे गुट ने मोहम्मद रियाज को चुनाव अधिकारी नामित किया। एपी अमोली चुनाव अधिकारी की निगरानी में हुए चुनाव में विजय बिष्ट को प्रांतीय अध्यक्ष और दीपक बेनीवाल को प्रांतीय महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन


सोहन शर्मा कार्यवाहक अध्यक्ष चुने गए। सीपी मठपाल को प्रांतीय कोषाध्यक्ष, एमएन उप्रेती को प्रांतीय महामंत्री चुना गया। तय किया गया कि अब यह आगे की कार्यकारिणी चुनेंगे। इस गुट का कहना है कि निवर्तमान अध्यक्ष राकेश शर्मा ने इस बात पर विरोध जताया कि चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष के तौर पर उनका नामांकन नहीं किया। इसके पीछे उनका सेवानिवृत्त होना वजह बताई गई। कहा गया कि संगठन की नियमावली के हिसाब से कोई भी सेवानिवृत्त कर्मचारी, पदाधिकारी नहीं बन सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीपी मठपाल को कोषाध्यक्ष चुना
दूसरे गुट के चुनाव अधिकारी मोहम्मद रियाज ने सर्वसम्मति से राकेश शर्मा को प्रांतीय अध्यक्ष चुना। इसके साथ ही एमएन उप्रेती को प्रांतीय प्रमुख महामंत्री, अनूप बिष्ट को कार्यवाहक अध्यक्ष, वृंदा रावत को महामंत्री मुख्यालय और सीपी मठपाल को कोषाध्यक्ष चुना।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का बयान- प्रदेश के मंत्रियों को चाहिए महंगी और नई गाड़ियां

राकेश शर्मा का कहना है कि उनके संविधान में कहीं भी यह शर्त नहीं है कि सेवारत ही अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि खुद एपी अमोली रिटायर होने के बाद संगठन में पदाधिकारी रह चुके हैं। वह जिस एक्ट के तहत आते हैं, उसमें भी कोई ऐसा प्रावधान नहीं है। लिहाजा, वह ऊर्जा कामगार के सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed