फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   energy drinks can be harmful for health.

ये पढ़ने के बाद नहीं पिएंगे रेड बुल और ऊर्जा एनर्जी ड्रिंक

Mon, 26 Oct 2015 01:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 26 Oct 2015 01:51 PM IST
energy drinks can be harmful for health.

स्फूर्ति देने का दावा करने वाली एनर्जी ड्रिंक्स आपकी सेहत खराब कर सकती हैं। जी, हां ये ड्रिंक्स मानकों पर खरी नहीं उतरी है।



आयुक्त खाद्य सुरक्षा के आदेश के बाद हुई सैंपलिंग में दो बड़ी कंपनियों के उत्पाद में गड़बड़ी मिली है। अभिकरण ने मिस ब्रांडिंग पर दोनों कंपनियों को नोटिस जारी किया है।

युवाओं में एनर्जी ड्रिंक्स का बढ़ता क्रेज उनकी सेहत पर कितना असर डाल रहा है इसके लिए खाद्य सुरक्षा अभिकरण सैंपल एकत्रित कर रहा है।

जारी निर्देशों के बाद उत्तराखंड में सैंपलिंग जारी है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त ओमप्रकाश ने प्रदेशभर में एनर्जी ड्रिंक्स की सैंपलिंग के निर्देश दिए थे। जिसके बाद कुछ माह पूर्व हुई एनर्जी ड्रिंक्स के सैंपल लिए। रुद्रपुर लैब से प्राप्त जांच रिपोर्ट के अनुसार रेड बुल और बिसलरी ऊर्जा के सैंपल मानकों (मिस ब्राडिंग) के अनुरूप नहीं पाए गए हैं।


अभिकरण ने दोनों कंपनियों को नोटिस जारी किया है। सूत्रों के अनुसार रेड बुल ने अभिकरण से दोबारा टेस्टिंग का अनुरोध किया है। जबकि बिसलरी की तरफ से ऐसा कोई अनुरोध अभी तक नहीं किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार अभिकरण इस मामले में कोर्ट का रुख कर सकता है।

विज्ञापन

एनर्जी ड्रिंक दुष्प्रभावों पर रिपोर्ट

energy drinks can be harmful for health.

दो मामलों में गड़बड़ी मिलने के बाद अभिकरण अब प्रदेशभर में व्यापक रुप से सैंपलिंग करने जा रहा है। आयुक्त ने एक बार फिर नए सिरे से खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग में एनर्जी ड्रिंक्स के सैंपल एकत्रित करने के निर्देश अभिकरण के अधिकारियों को दिए हैं।
 
फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड ऑथिरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) ने एनर्जी ड्रिंक की गुणवत्ता जांचने के लिए देहरादून समेत देश के 24 शहरों में सर्वे के निर्देश दिए थे।

सी कैटेगरी शहरों में शामिल देहरादून से एनर्जी ड्रिंक के सैंपल लिए जाने हैं। एनर्जी ड्रिंक में कैफीन की मात्रा, सेवन करने वालों की उम्र व कारण और दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

प्रदेशभर में एनर्जी ड्रिंक्स की सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। एफएसएसएआई की ओर से भी निर्देश प्राप्त हुए हैं। प्रदेश में बिकने वाले सभी एनर्जी ड्रिंक्स का सैंपल लिया जा रहा है। कुछ कंपनियों की सैंपलिंग की रिपोर्ट आई है, इस पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
- ओमप्रकाश, खाद्य सुरक्षा आयुक्त

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed