{"_id":"6022d82c8ebc3e271272d521","slug":"encroachments-will-be-broken-after-marking-dehradun-news-drn370313596","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमनगर : चिह्नित करने के बाद तोड़े जाएंगे अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमनगर : चिह्नित करने के बाद तोड़े जाएंगे अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। गढ़ी कैंट बोर्ड इस बार पूरी तैयारी के साथ प्रेमनगर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेगा। अतिक्रमण से पहले नपाई कर अतिक्रमण चिह्नित किए जाएंगे। इसके बाद ही अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीईओ तनु जैन ने कहा कि अतिक्रमण छोटा हो या बड़ा पूरी तरह से हटाया जाएगा।
दरअसल, कैंट बोर्ड की ओर से कुछ दिन पहले प्रेमनगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया था। यह अभियान पूरी तरह से विवादों में रहा। आधी-अधूरी तैयारी के साथ पहुंची कैंट बोर्ड की टीम केवल छप्पर हटाने तक ही सीमित रही। बड़े अतिक्रमणकारियों के आगे कैंट बोर्ड की टीम नतमस्तक नजर आई। सोमवार को हुई कैंट बोर्ड की बोर्ड बैठक में इसको लेकर कैंट बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर एसएन सिंह ने जेई नवनीत क्षेत्री को जमकर फटकार लगाई और पूरी तैयारी के साथ अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए। अध्यक्ष के निर्देश के बाद सीईओ ने टीम को पूरी तैयारी के साथ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सीईओ तनु जैन ने कहा कि अभियान चलाने से पहले टीम प्रेमनगर क्षेत्र में नपाई कर अतिक्रमण चिह्नित करेगी। इसके बाद निशान लगाकर अतिक्रमणकारियों को कुछ समय दिया जाएगा। समय सीमा खत्म होने के बाद अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।