{"_id":"6456b5361e567349680ecc84","slug":"encroachment-removed-from-45-places-269-lakh-fine-collected-dehradun-news-c-5-drn1005-149232-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: शहर में 45 स्थानों से हटाया अतिक्रमण, 252 लोगों का किया चालान, वसूला 2.69 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: शहर में 45 स्थानों से हटाया अतिक्रमण, 252 लोगों का किया चालान, वसूला 2.69 लाख जुर्माना
Sun, 07 May 2023 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 04:32 PM IST
सार
शहर को पांच जोन में बांटकर नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की संयुक्त टीमें ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाया
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
दून की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन का अभियान शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान 45 स्थानों से अतिक्रमण हटाने के साथ ही 252 लोगों के चालान कर 2.69 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
शहर को पांच जोन में बांटकर नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की संयुक्त टीमें ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। टीमों ने घंटाघर से सहारनपुर चौक, बल्लूपुर से घंटाघर, सर्वे चौक से डीआरडीओ, आईएसबीटी से बल्लूपुर (जीएमएस रोड) तथा दिलाराम से ओल्ड राजपुर रोड तक अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन
इस दौरान नगर निगम ने 89 चालान कर 1,07,600 रुपये का अर्थदंड लगाया। पुलिस टीम ने 73 चालान कर 36,500, संभागीय परिवहन विभाग की ओर से 90 चालान करते हुए 1,25,500 रुपये जुर्माना लगाया गया। टीम ने चेतावनी दी कि अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
पिछले 20 दिनों से शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कुछ स्थानों पर कार्रवाई के बाद फुटपाथ पर फिर से अतिक्रमण किया जा रहा है। इसे लेकर भी टीम सख्त कार्रवाई कर रही है। अतिक्रमण हटाने के बाद भी बार-बार फुटपाथ व सड़क कब्जाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- सोनिका, डीएम, देहरादून