फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Encroachment on forest land should be removed: Dhami

वनभूमि पर होने वाले अतिक्रमण को हटाया जाए : धामी

Fri, 30 Jan 2026 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Encroachment on forest land should be removed: Dhami
- मुख्यमंत्री ने सचिवालय में सिंचाई और वन विभाग की बैठक ली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को वन भूमि पर होने वाले अतिक्रमण को प्राथमिकता के साथ हटाने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में हुई बैठक में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि वनाग्नि की रोकथाम के लिए अभी से पूरी तैयारी कर ली जाए। मुख्यमंत्री ने कहा, वनाग्नि रोकथाम के लिए मानव संसाधन के साथ ही आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। वन पंचायतों और वन क्षेत्र के आस-पास के लोगों से विभाग नियमित समन्वय बनाए। फायर लाइन की समय रहते सफाई की जाए, वहीं, वन संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाए। बैठक में सिंचाई परियोजनाओं के तहत नदियों के संरक्षण के काम एवं डीसिल्टिंग की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून सीजन में बाढ़ की आशंका को देखते हुए सभी कार्य समय से कर लिए जाएं।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग ने जल संरक्षण, संवर्द्धन एवं संभरण योजनाओं के तहत चेक डैम निर्माण, रिचार्ज शॉफ्ट निर्माण एवं तालाब निर्माण किए जा रहे हैं। विभाग की ओर से राज्य में 708 चेक डैम बनाए गए हैं। विभाग ने ऊधमसिंह नगर, नैनीताल एवं हरिद्वार में कुल 419 रिचार्ज शॉफ्ट की स्थापना की है। जिससे वार्षिक लगभग 108.94 करोड़ लीटर ग्राउंड वाटर रिचार्ज हो सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि नौ वन प्रभागों में पेयजल विभाग व सारा के माध्यम से 14 जल स्रोतों के उपचार के लिए जल संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। कैंपा योजना के तहत विभिन्न वन प्रभागों में 247 जल धाराओं का उपचार किया जा रहा है। बैठक में प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, युगल किशोर पंत एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed