फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   encroached government lands

Dehradun News: कब्जा मुक्त कराई गई सरकारी जमीनों चाहरदीवारी करने के निर्देश

Sat, 26 Nov 2022 08:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
encroached government lands
गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने कब्जामुक्त कराई गईं जमीनों पर चाहरदीवारी कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि इस काम में बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। आयुक्त शुक्रवार को लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

बैठक में आयुक्त ने नगर निगम और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि हाल ही में सुद्धोवाला में तीन एकड़, कुआंवाला में 600 वर्गमीटर, डांडा लखौंड में तीन हेक्टेयर और मेहूंवाला में 10.50 वर्गमीटर जमीन कब्जामुक्त कराई गई। इस पर आयुक्त सुशील कुमार ने चाहरदीवारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि इस काम में सीलिंग जरूर देख लें। जांच में यह भी देखा जाए कि दस्तावेजों में भूमि का जो प्रयोग है उसका वही प्रयोग हो रहा है या नहीं।
विज्ञापन

मृतक की जमीन बेचने के मामले में टीम करेगी जांच
मोहकमपुर खुर्द में एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी जमीन बेच दी गई थी। वर्ष 2011 के इस मामले में अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। गढ़वाल आयुक्त ने इस प्रकरण में चिंता जाहिर की। उन्होंने एडीएम की अध्यक्षता में एक जांच टीम का गठन किया है। इस टीम में एसडीएम सदर, एजी स्टांप, सीओ नेहरू कॉलोनी शामिल रहेंगे। मामले में जांच कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की गई है। उन्होंने लैंड फ्रॉड मामलों में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए। कहा कि यदि सरकारी कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed