Encounter: हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के लगी गोली, दूसरा फरार
Roorkee Crime News: बदमाश कुछ दिन पूर्व कोतवाली मंगलौर के लिबब्हरेडी लूट मामले में लिप्त थे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो बदमाश वहां से भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की में कोतवाली मंगलौर के नहर पटरी के पास नसीरपुर कलां-पुरकाजी मार्ग पर देर रात हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौारान एक बदमाश के गोली लगी है। वहीं, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। बदमाश की तलाश में कांबिंग जारी है।
Haridwar Robbery: डकैती के मामले में गिरी गाज...एसएसआई और चौकी प्रभारी सहित पांच लाइन हाजिर
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बदमाश कुछ दिन पूर्व कोतवाली मंगलौर के लिबब्हरेडी लूट मामले में लिप्त थे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो बदमाश वहां से भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दोरान क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश के गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने भी अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।
अरोपी मेहराज(50) पुत्र कमरुद्दीन गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ का रहने वाला है।एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.