फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Employment schemes Information Now Available on young Uttarakhand Mobile App

मोबाइल एप से मिलेगी रोजगार और वित्तीय प्रोत्साहन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी, फ्री में करें डाउनलोड

Tue, 03 Sep 2019 08:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Sep 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
Employment schemes Information Now Available on young Uttarakhand Mobile App
यंग उत्तराखंड मोबाइल एप - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड सरकार की रोजगार परक योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए अब विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उद्योग विभाग ने ‘यंग उत्तराखंड’ के नाम से मोबाइल एप तैयार किया है।

विज्ञापन


इस एप पर उद्यमिता विकास और स्वरोजगार की योजनाएं संचालित करने वाले विभिन्न विभागों की नीतियों समेत तमाम जानकारी उपलब्ध होगी। कोई भी युवा व आम लोगों भी इस एप को गूगल प्ले स्टोर से निशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की औद्योगिक नीतियों व अन्य रोजगार परक योजनाओं की जानकारी सुगमता से युवाओं तक पहुंचाने के लिए उद्योग विभाग ने यंग उत्तराखंड एप तैयार किया है। इस एप पर उद्योग, पर्यटन, कृषि एवं उद्यान, कौशल विकास विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी, बायो टेक्नोलॉजी, ऊर्जा, हथकरघा व हस्तशिल्प से संबंधित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय प्रोत्साहन की भी जानकारी उपलब्ध

यदि किसी युवा को संबंधित विभागों की ओर से रोजगार के लिए दी जा रही वित्तीय प्रोत्साहन व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लेनी है तो एप के जरिये आसानी से प्राप्त कर सकता हैं।

निदेशक उद्योग सुधीर चंद्र नौटियाल ने बताया कि कोई भी युवा अपने एंड्रायड मोबाइल पर इस एप को डाउनलोड कर सकता है। विभागीय योजनाओं की जानकारी के लिए यह एप सबसे आसान माध्यम है। 

सौ से अधिक युवा कर चुके एप को डाउनलोड 
युवा पीढ़ी में सूचना प्रौद्योगिकी का सबसे ज्यादा उपयोग करती है। इस देखते हुए सरकार ने योजनाओं की जानकारी युवाओं को शीघ्र और सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस एप को विकसित किया है।

एप में जानकारी के साथ विभागों को सुझाव और सुविधाएं प्राप्त करने के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। वहीं, कौशल विकास के लिए आवश्यक प्रशिक्षण के लिए संबंधित विभागों से अनुरोध कर सकते हैं। प्रशिक्षण के बाद युवा अपना उद्यम स्थापित करने में आसानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed