{"_id":"5e8c874e8ebc3e774630842f","slug":"employment-process-stopped-in-schools41","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown: उत्तराखंड के अशासकीय स्कूलों में नए स्टाफ की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown: उत्तराखंड के अशासकीय स्कूलों में नए स्टाफ की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक
Tue, 07 Apr 2020 10:17 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के अशासकीय स्कूलों में नए स्टाफ की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। विद्यालयी शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने इसके आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के बाद स्कूल खोलने पर नियुक्ति की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
लॉक डाउन के दौरान प्रदेश में सभी स्कूल बंद रखे गए हैं लेकिन कुछ अशासकीय स्कूल इस दौरान नियुक्ति प्रक्रिया जारी रखे हुए थे। बताया जा रहा है कि कई स्थानों पर लॉक डाउन के दौरान ही शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया चल रही थी, जिसकी शिकायत कुछ लोगों ने शिक्षा निदेशालय से की।
विज्ञापन
इस पर विद्यालयी शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने नियुक्ति प्रक्रिया रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों के विभिन्न रिक्त पदों को भरे जाने के लिए किसी भी प्रकार की नवीन विज्ञप्ति, आवेदन पत्र आमंत्रण, साक्षात्कार और प्रस्ताव पर अनुमोदन प्राप्त करने विषयक कार्रवाई को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लॉक डाउन समाप्त होने और स्कूलों को दोबारा खोले जाने के आदेश होने के बाद ही अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में रिक्त पदों को भरे जाने की प्रक्रिया होगी। उन्होंने सभी सीईओ को पत्र भेजकर इन आदेशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए।