{"_id":"21e177368c9a126bdd0d81e797873712","slug":"employement-office-will-recruit-btech-mba-student-also-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक-एमबीए का भी प्लेसमेंट करेगा सेवायोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटेक-एमबीए का भी प्लेसमेंट करेगा सेवायोजन
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 16 Sep 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवायोजन विभाग अब बीटेक और एमबीए जैसे प्रोफेशनल कोर्स के छात्रों का प्लेसमेंट और पॉलीटेक्निक व आईटीआई के छात्रों को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विभाग की ओर से दून स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 28 व 29 सितंबर को लगाए जा रहे पहले रोजगार मेले में नोएडा की टेलीकॉम नेटवर्क सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बीटेक छात्रों का चयन करेगी।
विज्ञापन
बता दें कि सेवायोजन विभाग की स्थापना बेरोजगारों के पंजीकरण और उन्हें रोजगार के अवसरों की जानकारी देने के उद्देश्य से की गई थी। बाद में कार्यालय को युवाओं के कौशल विकास और तकनीकी ज्ञान की बेहतरी के लिए कार्यक्रम आयोजित करने का जिम्मा भी सौंपा गया।
विज्ञापन
हालांकि, लंबे समय से सेवायोजन कार्यालय प्रदेश में महज बेरोजगारों के पंजीकरण की औपचारिकता निभा रहा है। इस पर सवाल भी उठते रहे हैं। अब सेवायोजन विभाग अपनी छवि बदलने की कवायद में जुटा है। इसके तहत पहली बार बीटेक-एमबीए जैसे प्रोफेशनल कोर्स के छात्रों का प्लेसमेंट कैंप आयोजित करने की कवायद चल रही है।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि 28 और 29 सितंबर को पहला रोजगार मेला केवल बीटेक छात्रों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद अगले माह सात प्रतिष्ठित कंपनियां बीटेक और एमबीए छात्रों के लिए रोजगार मेला लगाएंगी।
इन कंपनियों से बातचीत अंतिम दौर में है। बताया कि इसके अलावा पॉलीटेक्निक और आईटीआई उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए भी रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।
16 हजार प्रतिमाह से होगी शुरूआत
नोएडा की टेलीकॉम नेटवर्क सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड बीटेक छात्र-छात्राओं को ग्रेजुएट इंजीनियरिंग ट्रेनी के पद पर नियुक्ति देगी। रोजगार मेले में पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में संपर्क करना होगा।
बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेली कम्युनिकेशन के छात्र ही आवेदन कर सकते हैं। कंपनी शुरूआत में 16 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन और यात्रा भत्ता देगी।
सेवायोजन पंजीकरण जरूरी नहीं
- रोजगार मेले में वे छात्र भी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनका सेवायोजन में पहले पंजीकरण नहीं है। हालांकि, रोजगार मेले से पहले उन्हें क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून से संपर्क करना होगा। अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग की वेबसाइट rojgar.uk.gov.in पर क्लिक कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।