फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Employees will get adverse entry if they get zero to two marks ACR Uttarakhand news in hindi

Dehradun: कर्मचारियों को शून्य से दो अंक मिले तो मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि, ऑनलाइन एसीआर को लेकर निर्देश जारी

Sat, 10 Jun 2023 05:31 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 10 Jun 2023 05:31 PM IST
सार

कार्मिक विभाग की ओर से सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सहित गढ़वाल व कुमाऊं आयुक्त एवं सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देश में कहा गया है वर्ष 2021-22 से कर्मचारियों की प्रविष्टि ऑनलाइन जारी किए जाने के लिए आगे की कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
Employees will get adverse entry if they get zero to two marks ACR Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

प्रदेश सरकार ने क, ख, ग श्रेणी के कर्मचारियों की ऑनलाइन वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि के अंकों का फार्मूला तय कर दिया है। जिन कर्मचारियों के शून्य से दो अंक आएंगे उनको प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। जबकि 8.01 से 10 अंक वालों को उत्कृष्ट प्रविष्टि मिलेगी।

विज्ञापन

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कार्मिक विभाग की ओर से सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सहित गढ़वाल व कुमाऊं आयुक्त एवं सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देश में कहा गया है वर्ष 2021-22 से कर्मचारियों की प्रविष्टि ऑनलाइन जारी किए जाने के लिए आगे की कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


एसीआर अंकित करने के लिए तय प्रपत्र में एक से 10 अंक दिए जाने की व्यवस्था है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि उत्कृष्ट, अति उत्तम, उत्तम, अच्छा या संतोषजनक, खराब या प्रतिकूल प्रविष्टि के ग्रेड अंक किस तरह होंगे। बता दें कि बृहस्पतिवार को सभी विभागों को निर्देश दिए थे कि वे आईएफएमएस के पोर्टल में मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली मॉडयूल में एसीआर व छुट्टी सहित सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


Love Jihad: थम नहीं रहा लोगों को आक्रोश, गंगोत्री धाम में व्यापारियों ने बंद किया बाजार, यात्री हुए परेशान

ऐसे तय होंगे एसीआर के मूल्यांकन अंक

प्रविष्टि                         अंक

उत्कृष्ट                          8.01 से 10

अति उत्तम                         6.01 से 8.00

उत्तम                         4.01 से 6.00

अच्छा या संतोषजनक             2.01 से 4.00

खराब या प्रतिकूल             0.00 से 2.00
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed