फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Employees who went to install meters were beaten and injured

Dehradun News: मीटर लगाने गए कर्मचारियों को मारपीट कर किया घायल

Fri, 04 Aug 2023 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Employees who went to install meters were beaten and injured
जस्सोवाला स्थित एक टाइल्स फैक्ट्री में मीटर लगाने गए हरबर्टपुर विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों के साथ फैक्ट्री संचालकों ने मारपीट कर दी। मारपीट में घायल हुए कर्मचारियों ने घटना की जानकारी अपने अधिकारियों को देने के साथ सहसपुर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक ग्राम जस्सोवाला स्थित एक टाइल्स बनाने की फैक्ट्री में बिजली का मीटर लगाया जाना था, जिसके लिए हरबर्टपुर विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी गुमान सिंह व विक्की कुमार फैक्ट्री पंहुचे। कर्मचारियों का आरोप है कि मीटर लगाने के दौरान अंकुर अग्रवाल व राहुल अग्रवाल ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब तक कर्मचारी कुछ जवाब दे पाते तब तक दोनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन




कर्मचारियों ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी। हरबर्टपुर एसडीओ विकास भारती ने बताया कि कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट की घटना के मामले में सहसपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। सहसपुर के थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि ऊर्जा निगम कर्मचारियों की तहरीर की जांच की जा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed