फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Employees started uniting for restoration of old pension

पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकजुट होने लगे कर्मचारी

Mon, 24 Feb 2020 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Employees started uniting for restoration of old pension
ब्लॉक मुख्यालय पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : VIKAS NAGAR
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी एकजुट होने लगे हैं। रविवार को नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) की बैठक में पुरानी पेंशन का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय में आयोजित बैठक में संगठन की विकासनगर कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। इसमें प्राथमिक विद्यालय मदर्सू में तैनात सहायक अध्यापक संतोष कुमार को संयोजक और विक्रम सिंह राणा को सह संयोजक बनाया गया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर प्रदर्शन भी किया। प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। लेकिन, केंद्र और राज्य सरकारें उनकी मांग को अनसुना कर रही हैं। सांसद और विधायक पुरानी पेंशन बहाली के हकदार हैं। जबकि, कर्मचारी सालों की सेवा करने के बाद भी पेंशन के हकदार नहीं बन पा रहे हैं।
विज्ञापन

खिलाफ कर्मचारियों को एकजुट होने की जरूरत है। कहा कि जल्द ही पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक अभियान चलाया जाएगा। बताया कि संगठन की अगली बैठक आठ मार्च को कैम्पटी जौनपुर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री मुकेश रतूड़ी, संगठन मंत्री विनोद मल्ल, उपाध्यक्ष सूर्य सिंह पंवार, महिला उपाध्यक्ष हेमलता, संगठन मंत्री पुष्कर बहुगुणा, अशोक शर्मा, उपेंद्र सिंह बिष्ट, महावीर सिंह भंडारी, देवपाल सिंह, संदीप रावत, आशीष डबराल, अमित रावत, संजीव गुसाईं, खेम चंद, विक्रम सिंह राणा, बलवीर सिंह, सरिता रानी, नीलम शर्मा, संतोष कुमार, आनंद कैंतुरा, अनिल नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed