{"_id":"64b6f2a96329a7e467079c47","slug":"employees-accused-of-forgery-by-stealing-companys-data-dehradun-news-c-5-drn1037-203347-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कर्मचारियों पर कंपनी का डाटा चोरी कर जालसाजी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कर्मचारियों पर कंपनी का डाटा चोरी कर जालसाजी करने का आरोप
विज्ञापन
एक कंपनी के तीन कर्मचारियों पर वहां का महत्वपूर्ण डाटा चोरी करने कर जालसाजी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन तीनों ने इस डाटा को चुराकर कंपनी के जैसा उत्पाद बनाने की कोशिश की है। इससे कंपनी को वित्तीय हानि हुई।
पटेलनगर इंस्पेक्टर सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि आरकेडिया ग्रांट मोहब्बेवाला स्थित नेगी डिजिटल कंपनी के प्रतिनिधि अमित रमोला की शिकायत पर षड्यंत्र रचने, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में कंपनी के कर्मचारी ललित कुमार निवासी मोथरोवाला, हिमांशु बलोनी निवासी दीपनगर और सतीश निवासी हर्रावाला को आरोपी बनाया है।
आरोप है कि कर्मचारी ललित कुमार ने अपने इस्तीफे से पहले हफ्तों तक कंपनी में संदिग्ध व्यवहार किया। महत्वपूर्ण डाटा और सॉफ्टवेयर डिलीट कर दिए। संदेह है कि आरोपी ने मशीन ड्राइंग और सॉफ्टवेयर सहित संवेदनशील जानकारी कंपनी से चुरा ली थी। अमित का आरोप है कि जालसाजी, धोखाधड़ी और षड्यंत्र के तहत उनकी कंपनी की मशीनरी और उसके पार्ट्स गायब किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि तीनों कर्मचारी अपने साथियों के साथ मिलकर मशीनों की नकल करने और प्रिंटर बनाने या ड्राइंग बेचने के इरादे से नेहरू कॉलोनी के किसी कार्यालय में चुराई गई ड्राइंग पर काम कर रहे हैं।