फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Emergency going on in a small room,

Dehradun News: छोटे से कमरे में चल रही इमरजेंसी, कुर्सी पर बैठाकर हो रहा उपचार

Tue, 17 Oct 2023 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Emergency going on in a small room,
उप जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवा एक छोटे से कमरे में संचालित की जा रही है। कमरे में दो बेंच के ऊपर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। अगर कोई घायल मरीज आ जाए तो पहले से उपचार करवा रहे मरीज को बेंच से हटाना पड़ता है। मरीज का उपचार कुर्सी या स्टूल पर बैठाकर किया जाता है।
विज्ञापन


उप जिला अस्पताल को जौनसार बावर क्षेत्र की हेल्थ लाइफलाइन कहा जाता है। चकराता, साहिया, कालसी के सरकारी अस्पतालों से यहां गंभीर मरीज रेफर किए जाते हैं। यहां जौनसार बावर, सीमांत उत्तरकाशी, टिहरी, हिमाचल प्रदेश और उत्तरप्रदेश तक के घायल और मरीज इमरजेंसी में उपचार के लिए आते हैं। लेकिन अस्पताल की इमरजेंसी सेवा स्वयं आईसीयू है।
विज्ञापन


अस्पताल के भूतल में एक छोटे से कमरे में इमरजेंसी रूम है। यहां मरीजों के उपचार के लिए बेड नहीं है। केवल दो बेंच है, जिनपर मरीज का उपचार किया जाता है। अगर किसी मरीज को ड्रिप लग रही है और अचानक कोई दुर्घटनाग्रस्त या गंभीर बीमार आ जाए तो पहले मरीज को हटाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह के अभाव के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक और कर्मचारी मरीजों को स्टूल में बैठे-बैठे ड्रिप लगाने, मरहम पट्टी करने या अन्य उपचार देने का कार्य करते हैं। कई बार बड़ी संख्या में घायल आ जाए तो मरीजों को खड़े-खड़े भी उपचार देना पड़ता है।


रोजाना आते है 30 से 40 गंभीर मरीज

अस्पताल की ओपीडी करीब 500 से 550 है। वहीं 30 से 40 गंभीर लोग इमरजेंसी में उपचार के लिए आते हैं। इनमें घायल और बीमार दोनों ही शामिल रहते हैं। यहां आए दिन वाहनों की दुर्घटनाएं भी होती है। घायल मरीजों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल ही लाया जाता है।


पैथोलॉजी लैब नए भवन में शिफ्ट होनी है। अगले दो माह में भवन का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। दंत रोग विशेषज्ञ के कक्ष को ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट कर दिया जाएगा। तब इमरजेंसी और दंत रोग विशेषज्ञ के कक्ष को जोड़कर एक इमरजेंसी रूम बनाने की योजना है। - डॉ. विजय सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, उप जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed