फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elephants Herd was seen roaming in the fields in Gadowali Haridwar News in hindi

Haridwar: ...जब तेजी से गाडोवाली में खेतों से गुजरा हाथियों का झुंड... दौड़े लोग, मची अफरातफरी

Sat, 16 Nov 2024 01:30 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Nov 2024 01:30 PM IST
सार

अचानक हाथियों का झुंड आ जाने से हरिद्वार गाडोवाली में अफरा-तफरी मच गई। ऐसा पहली बार नहीं है कि हाथियों का झुंड इस तरह देखा गया हो। 

विज्ञापन
Elephants Herd was seen roaming in the fields in Gadowali Haridwar News in hindi
हाथियों का झुंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार गाडोवाली में अचानक तेजी से खेतों से हाथियों का झुंड गुजरा। यह देख लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। मौके पर अफरा तफरी मच गई। हालांकि किसी तरह को कोई नुकसान हाथियों ने नहीं पहुंचाया है। 

विज्ञापन


हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के घुसने का सिलसिला थम नहीं रहा। इससे पहले भी एक हाथी जंगल से भटक कर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय पहुंच गया था। विश्वविद्यालय परिसर में हाथी के आने से अफरा तफरी मच गई थी। गुरुकुल परिसर में टहल रहे लोगों ने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई थी। काफी देर तक हाथी, परिसर में चहलकदमी करता रहा।
विज्ञापन


वन विभाग हाथियों को रोक पाने में नाकाम साबित
बता दें कि अभी तक हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में ही हाथियों के झुंड दिखाई दे रहे थे। मगर अब हाथी गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का रुख भी करने लगे हैं। विश्वविद्यालय परिसर में हाथी आने से दहशत का माहौल हो गया था, क्योंकि बड़ी संख्या में यहां पर छात्र पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग इन हाथियों को रोक पाने में नाकाम साबित हो रहा है। हालांकि, विभागीय अधिकारियों का दावा है कि हाथियों को रोकने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। जैसे ही हाथी आबादी में आते हैं, टीम द्वारा उन्हें फिर से जंगल में खदेड़ा जाता है।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम ने सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली बनाने के दिए निर्देश, जल्द गठित होगी विशेषज्ञों की समिति

वहीं इससे पहले मिस्सरपुर में हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर सड़क पर और शिव विहार कॉलोनी में करीब रात नौ बजे चार हाथियों का एक झुंड आ गया था। इससे कॉलोनी के लोगों में भगदड़ मच गई।हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर सड़क पर और शिव विहार कॉलोनी में गली में हाथी आधे घंटे तक घूमते रहे। यहां अक्सर हाथी आते रहते हैं। लोगाें को हाथियों से खतरा बना रहता है। हालांकि, स्वयं ही वापस जंगल में लौटे गए। उन्होंने किसी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed