{"_id":"6528e8b7044d4c46940bc3d3","slug":"elephants-herd-entered-haridwar-bhel-area-created-chaos-people-started-making-videos-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: भेल क्षेत्र में हाथियों का झुंड आता देख मची अफरा-तफरी, कुछ लोग बनाने लगे वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: भेल क्षेत्र में हाथियों का झुंड आता देख मची अफरा-तफरी, कुछ लोग बनाने लगे वीडियो
Fri, 13 Oct 2023 01:34 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 13 Oct 2023 01:34 PM IST
सार
राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल से सटे भेल सेक्टर में हाथियों का झुंड घुस गया। इस दौरान यहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
हाथियों का झुंड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भेल सेक्टर में हाथियों का एक झुंड सड़कों पर खूब दौड़ा जिससे लोगाें में अफरा-तफरी मची रही। ये हालात तब बने जब पुलिस और वन विभाग की टीम ट्रैफिक बंद करके हाथियों के झुंड को जंगल में खदेड़ रही थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात में हाथियों का एक झुंड भेल सेक्टर में घुस आया था जो सुबह जंगल नहीं लौट पाया। भेल के मेटेरियल गेट के पास स्थित जंगल में हाथियों का यह झुंड रुका था। यहां से राहगीर निकलने लगे तो हाथियों का झुंड देख उनके होश उड़ गए। पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। झुंड को जंगल में खदेड़ने की योजना बनाकर सुबह 10 बजे ऑपरेशन शुरू किया गया। उसी समय अफरा-तफरी मची।
विज्ञापन
भेल के रास्तों के जरिये जंगल में हाथियों के झुंड को पहुंचाने के लिए एहतियात के तौर पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया। भेल के इंटर कॉलेज को भी बंद कर बच्चों की छुट्टी कर दी गई। उसके बाद रेंजर दिनेश प्रसाद नौड़ियाल के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने शोर मचाकर हाथियों को खदेड़ना शुरू किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...पीएम मोदी की धमक, सीएम धामी की धूम: पार्वती सरोवर से लेकर सेना के जवानों के बीच दोनों साथ-साथ, देखें तस्वीरें
हाथी सड़क पर भागते हुए वाहनों से टकरा रहे थे
लोगों को घरों में ही रहने की अपील करते हुए पुलिस और विभाग की टीम हाथियों को खदेड़ रही थी। इस दौरान लोगों ने जब हाथियों को देखा गया तो उनमें हड़कंप मच गया। हाथियों के टकराने से सड़क किनारे खड़े कुछ दोपहिया वाहन भी गिर गए। इस दौरान एक हाथी भी गिर गया। उसका जमीन से मुंह टकरा गया पर वह झट से खड़ा होकर झुंड में शामिल होते हुए भाग गया। लगभग 11:30 बजे हाथियों और लोगों को सुरक्षित बचाते हुए राजाजी टाइगर के जंगल में खदेड़ दिया गया।