फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Elephant killed women in Rajaji Tiger Reserve area roorkee

रुड़की: लकड़ी बीनने गई महिला को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला, एक की हालत गंभीर

Mon, 11 Mar 2019 08:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की (बुग्गावाला)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की (बुग्गावाला) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 11 Mar 2019 08:13 AM IST
विज्ञापन
Elephant killed women in Rajaji Tiger Reserve area roorkee
महिला को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के रुड़की में राजाजी टाइगर रिजर्व स्थित धौलखंड रेंज के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को हाथी ने पटककर मार डाला। वहीं, जान बचाकर भाग रही एक महिला हाथी के हमले में गंभीर घायल हो गई।

विज्ञापन


परिजनों ने उसे छुटमलपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दूसरी ओर, घटना के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व के किसी अधिकारी-कर्मचारी के मौके पर नहीं पहुंचने से स्थानीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब एक बजे बंदरजूड गांव कुछ महिलाएं झुंड में राजाजी टाइगर रिजर्व के धौलखंड रेंज के जंगल में लकड़ी बीनने गई थीं। पार्क का यह क्षेत्र गांव से लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि लकड़ी बीनते-बीनते दो महिलाएं जंगल में काफी अंदर चली गईं। इसी बीच घास की ओट में छुपा हाथी दोनों महिलाओं के पीछे दौड़ पड़ा। भागते समय हाथी ने सूंड़ से एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे इसराना पत्नी खुर्शीद (30) घायल हो र्गइं। जैसे-तैसे वह भागकर लकड़ी बीन रहीं अन्य महिलाओं के पास पहुंचीं। साथ ही बताया कि हाथी एक महिला के पीछे पड़ा है।

सूचना पाकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल इसराना को छुटमलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ लोग दूसरी महिला को ढूंढते हुए जंगल में गए तो कुछ दूरी पर फातमा (45) पत्नी हुसैन का खून से लथपथ शव मिला।

बताया जा रहा है कि मृतका के पति का काफी समय पहले इंतकाल हो चुका है। वह अपने पीछे दो बच्चों को छोड़कर गई है। वहीं, हाथी के हमले में महिला की मौत से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने मृतक और घायल महिला के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

हाथी की ओर से एक महिला को मारने और एक को घायल करने की सूचना मिली है। नियमानुसार, किसी बाहरी व्यक्ति का राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा में घुसना मना है। फिर भी घटना की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर पहुंचने को कहा गया है।  
-सनातन सोनकर, निदेशक, राजाजी टाइगर रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed