फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elephant Killed forest beat watcher Officer in nainital

नैनीताल: गश्त के दौरान हाथी के हमले में बीट वॉचर की मौत, तीन वन कर्मियों की जान बाल-बाल बची

Wed, 17 Jun 2020 09:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चोरगलिया (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चोरगलिया (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Jun 2020 09:48 PM IST
सार

  • वनकर्मियों ने हवाई फायरिंग कर हाथी को भगाया

विज्ञापन
Elephant Killed forest  beat watcher Officer in nainital
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नैनीताल के नंधौर अभ्यारण्य के काराकोट बीट नंबर दो में बुधवार को गश्त के दौरान हाथी के हमले में बीट वॉचर की मौत हो गई। सहकर्मियों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथी को खदेड़कर शव कब्जे में लिया।

विज्ञापन


नंधौर अभयारण्य का काराकोट बीट नंबर दो कक्ष संख्या आठ हल्द्वानी वन प्रभाग के अंतर्गत आता है। बुधवार सुबह 11 बजे बीट वॉचर भुवन राम (51) पुत्र शंकर राम निवासी नई आबादी लाखनमंडी तीन सहकर्मियों के साथ जंगल में गश्त कर रहे थे। इस बीच अचानक वहां धमके जंगली हाथी ने भुवन राम को सूंड़ से पकड़कर जमीन पर पटक दिया। हाथी को देखकर अन्य साथी पीछे हट गए। उन्होंने घटना की सूचना विभाग को दी।
विज्ञापन


इसके बाद एसडीओ, रेंजर, डिप्टी रेंजर मौके पर पहुंचे। टीम के पहुंचने तक हाथी घटनास्थल पर ही था। वनकर्मियों के कई राउंड हवाई फायर करने के बाद हाथी वहां से चला गया। इसके बाद टीम ने शव को कब्जे में लिया। एसडीओ राजेश श्रीवास्तव और रेंजर शालिनी जोशी ने बीट वॉचर के परिवार को सांत्वना दी। रेंजर शालिनी जोशी ने बताया कि पीड़ित परिवार को तुरंत ही विभाग की ओर से तीन लाख का मुआवजा दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक वन्यजीवों के हमलों में हुई बीट वॉचरों की मौत

- 22 जुलाई 2012 को कपड़े धो रहे बीट वॉचर दीवानी राम को सर्पदुली रेज में बाघ ने मार दिया। 
- 20 अक्टूबर 2013 को कालागढ़ में बीट वॉचर राकेश कुमार को गश्त के दौरान बाघ ने मौत के घाट उतार दिया।
- 25 मार्च 2014 को सर्पदुली में गश्त के दौरान बीट वॉचर कृपाल राम को बाघ ने निवाला बनाया।
- 22 मार्च 2016 को कालागढ़ में गश्त के दौरान बीट वॉचर कृष्णपाल सिंह की बाघ के हमले में मौत।
- 8 अप्रैल 2016 को सर्पदुली में गश्त के दौरान बीट वॉचर हरी राम को बाघ ने मारा।
- 10 जून 2016 को बिजरानी में बीट वॉचर पृथ्वीपाल सिंह की हाथी के हमले में मौत। 
- 10 जून 2016 को बिजरानी में बीट वॉचर बीर सिंह को हाथी ने मौत के घाट उतारा।
- 15 जुलाई 2019 को पलेन रेंज में बीट वॉचर सोहन सिंह को बाघ ने शिकार बनाया।
- 13 अगस्त 2019 को ढिकाला में बीट वॉचर बिशन राम की बाघ के हमले में मौत

जिले में हाथी के हमलों में हुई मौतें

- 19 जनवरी 2002 में बिजरानी रेंज में हाथी ने बनारसी सिंह को मार डाला।
- 1 जनवरी 2007 को हाथी ने सोनानदी रेंज में मोहम्मद आलमगूजर को मौत के घाट उतारा।
- 27 जुलाई 2010 में ढेला रेंज में हाथी ने तुलसी देवी पत्नी रेवाधर डौर्बी को मारा।
- 8 अक्तूबर 2011 में ढेला में हाथी के हमले में तुलसी देवी पत्नी इंद्र सिंह की मौत।
- 26 नवंबर 2011 में सोनानदी रेंज में हाथी ने ताहाबर खां को मारा डाला।
- 11 नवंबर 2015 को सोनानदी रेंज में हाथी ने अनीस को मौत के घाट उतार दिया।
- 10 जून 2016 को बिजरानी में बीट वॉचर पृथ्वीपाल सिंह को हाथी ने मार डाला।
- 10 जून 2016 को बिजरानी में बीट वॉचर बीर सिंह को हाथी ने मारडाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed