{"_id":"5b5c241f4f1c1b46748b76ea","slug":"elephant-found-dead-in-pond-pathnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिला 12 वर्षीय नर हाथी का शव, करंट लगने से हुई मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मिला 12 वर्षीय नर हाथी का शव, करंट लगने से हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
elephant dead body
- फोटो : amar ujala
पंतनगर में मतस्य विभाग के एक तालाब में 12 वर्षीय नर हाथी का शव मिला है। हाथी की मौत करंट लगने से बताई जा रही है।
विज्ञापन
तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडारेंज क्षेत्र के पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर के मत्स्य विभाग के तालाब में एक 12 वर्षीय नर हाथी का शव मिलने से हडकंप मच गया। जैसे ही वन विभाग को हाथी की मौत की सूचना मिली तो वह विभागीय अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में वन विभाग की टीम मौके पर पहुच गयी जिसके बाद हाथी के शव को तालाब से बाहर निकाला गया।
Trending Videos
elephant dead body
- फोटो : amar ujala
वन विभाग के मुताबिक घटना लगभग 2 बजे रात की है। जब हाथी इस ओर से गुजर रहा होगा। उसी वक्त विधुत विभाग की लाइन नीचे होने के कारण हाथी को करंट लग गया, जिसके बाद तालाब में गिरने से उसकी मौत हो गयी। गौरतलब है कि टाडा रेंज में दिसम्बर 2017 से जुलाई 2018 तक 5 हाथियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
elephant dead body
- फोटो : amar ujala
दिसम्बर 2017 में टीडीसी से सटे रेलवे ट्रेक में दो हाथियों के टकराने के बाद मौत हो चुकी थी, मार्च 2018 में लालकुंआ टू बरेली लाइन में ट्रेन से टकराने के बाद हाथी की मौत हुई थी। जब कि मई 2018 में उसी ट्रेन की लाइन में एक मादा हाथी की मौत हुई।
अब पन्तनगर में करंट लगने से एक नर हाथी की मौत ने वन विभाग की रात्री गस्त की पोल खोल कर रख दी। वही रेंजर ने बताया कि हाथी की उम्र लगभग 12 साल है करंट लगने से हाथी की मौत हुई है शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा तभी हाथी की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
अब पन्तनगर में करंट लगने से एक नर हाथी की मौत ने वन विभाग की रात्री गस्त की पोल खोल कर रख दी। वही रेंजर ने बताया कि हाथी की उम्र लगभग 12 साल है करंट लगने से हाथी की मौत हुई है शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा तभी हाथी की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।