{"_id":"59c0d53b4f1c1bae688b552a","slug":"elephant-family-on-nation-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर आ धमकी गजराज एंड फैमिली , गाड़ी छोड़ उलटे पैर दौड़ पड़े लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच पर आ धमकी गजराज एंड फैमिली , गाड़ी छोड़ उलटे पैर दौड़ पड़े लोग
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 19 Sep 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
elephants in national highway
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला-कांडी नेशनल हाईवे पर देर शाम हाथियों ने एक वाहन का रास्ता रोक लिया जिससे वाहन सवार चालक समेत तीन लोगों ने किसी तरह से भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
हाथियों के झुंड ने चोकर से भरे वाहन को हाईवे पर ही पलट दिया और उसमें रखी चोकर की बोरी चट कर दी।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम करीब सात बजे यमकेश्वर के रत्तापानी निवासी कमल सिंह ऋषिकेश से सामान लेकर बैराज से लक्ष्मणझूला की ओर जा रहे थे। उनके साथ वाहन में लक्ष्मणझूला निवासी दो अन्य लोग राजेंद्र सिंह नेगी व रॉबिन सवार थे। वाहन जैसे ही किरमौला गांव के समीप पहुंचा, तभी अचानक हाईवे पर दो हाथी धमक गए।
विज्ञापन
हाथियों को अचानक सामने देखकर वाहन चालकों के होश उड़ गए। मौके से तीनों ने किसी तरह से भागकर जान बचाई और घटना की राजाजी नेशनल पार्क की गौहरी रेंज को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची गौहरी रेंज कर्मियों की टीम ने हाथियों को हाईवे से जंगल में खदेड़ा। स्थानीय नागरिकों ने विभाग से हाईवे और क्षेत्र के अन्य रिहायशी इलाकों में हाथियों की रोजमर्रा की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है।